उन्नाव में पकड़ा गया बस से कूदकर भाग रहा संदिग्ध, उर्दू भाषा में लिखे तीन पैकेट मिले
Unnao

उर्दू में लिखे तीन पैकेट मिले
पुलिस ने जब संदिग्ध के बैगों की तलाशी ली तो उसमें उर्दू में लिखे तीन पैकेट मिले। संदिग्धों के पास से अलग-अलग नामों की आईडी और पते भी मिले है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध युवक को लेकर जनपद मुख्यालय आई। जहां उससे आईबी व एटीएस पूछताछ कर रही है।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पकड़ा गया संदिग्ध
जानकारी के अनुसार, लखनऊ से दिल्ली जा रही आजमगढ़ डिपो की बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के पास पहुंची थी। तभी बस में सवार जावेद अहमद निवासी सराय मिल जनपद आजमगढ़ चलती बस से कूद पड़ा। जावेद के छलांग लगाते ही बस में हड़कंप मच गया। बस चालक ने बस रोकी और शोर मचा दिया। जिसके बाद भीड़ ने उसे दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी गई।

IB और ATS करेंगी पूछताछ
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जावेद अहमद के बैग की तलाशी ली। जिसमें तीन अलग-अलग नाम और पते की आईडी निकले। इसके पूर्व जावेद ने अपने पास रखे मोबाइल और कुछ अन्य कागजात खेतों में फेंक दिया थे। पुलिस जावेद अहमद को लेकर मुख्यालय आ गई। जहां आईबी व एटीएस की टीम उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान जानकारी हुई कि जावेद अहमद के खिलाफ आजमगढ़ में पांच मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जावेद से पूछताछ की जा रही है जानकारी आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये












Click it and Unblock the Notifications