आशिक मिजाज टीचर को छात्रा ने पहनाई जूतों की माला, सड़क पर पीटा
Farrukhabad News, फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां आशिक मिजाज टीचर ने छात्रा से छेड़छाड़ की। जिसकी शिकायत छात्रा ने अपने परिजनों से की। टीचर द्वारा छेड़छाड़ करने की जानकारी मिलने से गुस्साए परिजनों ने टीचर की जमकर पिटाई की। इस दौरान छात्रा ने आशिक मिजाज टीचर को जूतों की माला पहनाई।

मामला फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाले टीचर ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसकी शिकायत छात्रा ने अपने परिजनों से की फिर क्या था। परिजनों ने टीचर को पकड़कर उसकी सड़क पर जमकर पिटाई की। इस दौरान छात्रा ने भी टीचर को जूतों की माला पहनाकर उसकी पिटाई की। इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो एक पिटाई की वीडियो संज्ञान में आई थी, जिसकी जानकारी की गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्रा से तहरीर लेकर आरोपी टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें :- VIDEO: ड्राइवर उसे कुचलने की कोशिश करता रहा, बोनट पर लटका वह चिल्लाता रहा बचाओ-बचाओ












Click it and Unblock the Notifications