पिता की हत्या कर देर तक दरवाजे पर बैठा रहा बेटा, आकर ले गई पुलिस

Uttar pradesh News, उन्नाव। नशे की मांग पूरी ना करने पर पुत्र ने अपने ही वृद्ध पिता की एक पत्थर से कुचलकर हत्या की हत्या कर दी। हत्या के बाद पुत्र दरवाजे पर ही बैठा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुत्र को गिरफ्तार किया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की प्रक्रिया कर रही है। इस संबंध में बातचीत करने थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पुत्र नशे का लती है और नशे के लिए पैसे की डिमांड कर रहा था। इसके पहले भी आरोपी पुत्र कई बार अपने पिता के साथ मारपीट कर चुका था।

Son killed father in Unnao

माखी थाना क्षेत्र के धौकल खेड़ा गांव की घटना
माखी थाना क्षेत्र के धौकल खेड़ा निवासी तेजबली (60) को उसके पुत्र जितेंद्र ने पत्थर से मारकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी देखते-देखते गांव में फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं माखी थाना पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जितेंद्र नशे का लती है। जो नशे की पूर्ति के लिए पिता से पैसे की मांग कर रहा था। जिससे पिता तेज बली ने पूरा करने से इंकार कर दिया। इस पर जितेंद्र ने तेज बली के ऊपर आक्रोश में हमला कर दिया। ईंट-पत्थर से वार करने लगा। इसी बीच उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जीतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुत्र द्वारा पिता की हत्या की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+