Unnao: 14 साल की रेप पीड़ि‍ता ने बच्‍चे को दिया जन्‍म, आरोपी गिरफ्तार

Physical Attack Victim 14 Year Old Girl Gave Birth To Child In Unnao: उन्‍नाव। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्‍नाव (Unnao) जिले में 14 साल की मासूम से रेप की वारदात का खुलासा हुआ है। ये खुलासा तब हुआ जब बच्‍ची के पेट में दर्द हुआ और उसे अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा। अस्‍पताल में किशोरी ने बच्‍चे को जन्‍म दिया। पीड़‍िता के नाना ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर रेप का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिसपर पुलिस ने आरोपी युवक के खि‍लाफ पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गि‍रफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

physical attack victim 14 year old girl gave birth to child in unnao

पड़ोसी युवक ने दो बार की थी दरिंदगी

मामला उन्नाव जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र का है। 14 वर्षीय किशोरी अपने नाना के घर में रह रही थी। यहीं पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने किशोरी के साथ दो बार रेप की वारदात को अंजाम दिया। युवक ने किशोरी को इस बारे में किसी को न बताने की धमकी दी थी। डर की वजह से किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी के पेट में अचानक दर्द हुआ। परिजन उसे अस्‍पताल ले गए, जहां जांच के बाद पता चला कि किशोरी प्रेग्‍नेंट है। किशोरी के गर्भवती होने की बात पता लगते ही परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ दो बार दरिंदगी की थी। पुलिस ने पीड़ि‍ता के नाना की तहरीर पर आरोपी पड़ोसी युवक को गि‍रफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खि‍लाफ पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। चाइल्ड लाइन ने बच्चे और बच्ची की मां को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बच्चे के स्वस्थ होने के बाद उसे बाल गृह लखनऊ में भेज दिया जाएगा। सीओ सिटी उन्नाव गौरव त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+