उन्नाव: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत के बाद बवाल, 15 पुलिसकर्मी जख्मी, 35 हिरासत में

उन्नाव, 16 जून: यूपी के उन्नाव में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बुधवार की सुबह उन्नाव-शुक्लागंज हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि उन्हें मुआवजा दिया जाए और कार मालिक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर लंगा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। पुलिस ने भी लाठी फटकारी, जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। पथराव में करीब 15 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने पथराव में शामिल 35 को हिरासत में लिया है और बलवा एक्ट, कोविड-19 गाइडलाइन उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है।

people create ruckus after two friends lost life in road accident in unnao

दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव देवी खेड़ा निवासी राजेश व विनय मंगलवार दोपहर को बाइक से उन्नाव शहर आ रहे थे। रास्ते में मगरवारा चौकी के करीब रॉन्ग साइड से आ रही एक्सयूवी कार ने बाइक सवार दोस्तों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के सामने मुआवजे व वाहन मालिक की गिरफ्तारी को लेकर जाम लगा दिया। एसडीएम सदर ने समझा-बुझाकर शांत कराकर उन्हें सड़क से हटवाया था। बुधवार की सुबह एक बार फिर मृतकों के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर अकरमपुर में रास्ता जाम कर दिया।

जाम की सूचना पर एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह, सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने हंगामा करते हुए पथराव शुरू कर दिया। भगदड़ के बीच पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। इस दौरान 15 से अधिक महिला व पुरुष पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद एएसपी शशिशेखर सिंह स्वाट टीम के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। करीब दो घंटे तक हिंसक प्रदर्शन चलता रहा।

पुलिस ने पथराव में शामिल 35 लोगों को हिरासत में लिया है। कई अन्य को चिन्हित किया गया है। घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराकर बलवा एक्ट, कोविड-19 गाइडलाइन उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने जिला अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+