‘ये गंदी बात है ना सर..’, शिक्षक ने महिला टीचर से की ऐसी डिमांड, Viral Video देख भड़के लोग
Unnao Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश उन्नाव जनपद में शिक्षा के मंदिर में एक अध्यापक द्वारा महिला अध्यापिका के साथ ऐसी करतूत की गई जिसे देखकर लोग काफी गुस्से में है। लोगों द्वारा वायरल वीडियो देखकर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में अधिकारियों को वीडियो की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले की जांच के साथ ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही जा रही है। फिलहाल शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के पूर्ण नगर स्थित जय हनुमान इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में एक अध्यापक महिला टीचर को अश्लील इशारे कर रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहे टीचर का नाम रवि प्रकाश गोयल बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सामने बैठी महिला से रवि प्रकाश गोयल कह रहा है कि , अगर तुमको रहना है, कैसे भी मेरे यहां रहना है, तो एक शर्त है।
इतना कहने के बाद रवि प्रकाश गोयल हंसते हुए अपने गालों पर उंगली रखकर इशारा करता और हंसने लगता है। कहा जा रहा है कि अध्यापक द्वारा महिला टीचर से किस की डिमांड की जा रही है। वीडियो किसने और कैसे बनाया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
वीडियो में आगे दिखाई दे रहा है कि अध्यापक द्वारा इशारे किए जाने के बाद अध्यापिका मना करती है और कहती है कि यह हम नहीं मानेंगे, यह गंदी बात है सर। अध्यापक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो प्रबंधक द्वारा इस मामले में सफाई दी गई। सफाई देते हुए प्रबंधक द्वारा बताया गया कि यह शिक्षक को बदनाम करने की साजिश है। साथ ही यह भी बताया गया कि जो शिक्षिका है वह अध्यापक के रिश्तेदार है।
देखें Video-
फिलहाल इस मामले में डीआईओएस के चार्ज में तैनात परमात्मा शरण द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ है। वायरल वीडियो जय हनुमान इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है। वीडियो के जांच के साथ ही कार्रवाई की आदेश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications