उन्नाव: शादी के 5 दिन पहले लड़की ने प्रेमी संग खाया जहर, लड़की की मौत
Unnao news, उन्नाव। यूपी के उन्नाव में शादी के 5 दिन पहले एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। बेहोशी की हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई। वहीं, प्रेमी ही हालत गंभीर बनी हुई है।

गांव के युवक से था प्रेम संबंध
घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा खेड़ा गांव का है। गांव निवासी उर्मिला उर्फ आरती पुत्री रोशन लाल का गांव के ही रहने वाले श्याम पुत्र अजय पाल के साथ प्रेम संबंध था। इसी बीच उर्मिला के परिवार ने उसकी शादी तय कर दी, जिसकी 5 दिन बाद बरात आनी थी। प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे परिजन और शादी को दरकिनार कर उर्मिला व श्याम ने साथ मरने का फैसला ले लिया।

प्रेमिका की मौत, प्रेमी की हालत गंभीर
परिजनों को दोनों खेत में पड़े मिले थे। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। प्रेमिका उर्मिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि श्याम की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी सदर ने बताया कि प्रेम संबंध का मामला है। दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया था। प्रेमिका की मौत हो चुकी है, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, कोई तहरीर नहीं मिली है। युवती की 5 दिन बाद घर में बारात आनी थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स












Click it and Unblock the Notifications