UP News: पिता ही निकला चार मासूमों का कातिल, कबूला सच तो हैरान रह गए परिजन और गांव वाले

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में चार मासूम बच्चों की मौत के मामले में सनसनी खेज खुलासा हुआ है। मृत बच्चों के पिता द्वारा कहा गया कि उसने खुद अपने चारों बच्चों की हत्या की है। पिता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

मामले की सच्चाई जानने के बाद हर कोई हैरान है। वही वायरल वीडियो की पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है की जांच करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

four-children-are-no-more-due-to-their-fathers-actions-in-unnao-up

दरअसल, 19 नवंबर को सायं काल लालमन खेड़ा निवासी वीरेंद्र पासवान के चार बच्चों की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। बच्चों की मौत होने के बाद पहले तो परिजनों द्वारा यह बताया गया कि फैन से करंट लगने के चलते उनकी मौत हुई है।

इस मामले में पुलिस ने चारों बच्चों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो पता चला कि करंट से नहीं बल्कि जहर खाने से तीन चारों बच्चों की मौत हुई थी। उसके बाद पुलिस द्वारा छानबीन शुरू की गई, इसी बीच वीरेंद्र पासवान में विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

वीरेंद्र पासवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज हुआ। इलाज होने के बाद वह अस्पताल से छूटकर घर आया तो उसे अपने गलती का एहसास हुआ और उसने कहा कि बच्चों की मौत करंट से नहीं बल्कि सल्फास से निकलने वाली दुर्गंध से हुई है।

वीरेंद्र का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में वीरेंद्र द्वारा कहा जा रहा है कि सल्फास की गंध सूंघने के बाद बच्चे बेहोश हो गए थे। उसने यह भी कहा कि बच्चों के बेहोश हो जाने के बाद उसने बच्चों का गला दबा दिया।

मारने का कारण तलाश रही पुलिस
वीरेंद्र पासवान द्वारा भले ही यह स्वीकार कर लिया गया कि उसके द्वारा ही बच्चों की हत्या की गई है लेकिन पुलिस को वीरेंद्र की थ्योरी पर यकीन नहीं हो रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा भी इस मामले में हत्या के पीछे कोई और कारण बताई जा रही है।

वीरेंद्र की पत्नी का कहना है कि उसके पति का गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध है। अवैध संबंध के चलते ही उसने बच्चों की हत्या की है। दूसरा सवाल यह भी है कि यदि वीरेंद्र पासवान द्वारा बच्चों की हत्या की गई तो यह बात उसने 5 दिन बाद क्यों कबूला।

वहीं जिस समय बच्चों की मौत हुई थी, उस समय वीरेंद्र और उसकी पत्नी तथा परिवार के लोग खेत में काम करने के लिए गए थे। जब वीरेंद्र खेत में काम कर रहा था ऐसे में बच्चों की हत्या वह कैसे कर सकता है? ऐसे ही कई अन्य ने सवाल है जिनका जवाब पुलिस तलाश रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+