7 फेरों से पहले बेहोश हुआ दूल्हा, होश में आने से पहले ही दुल्हन ने शादी से किया इनकार, जानिए क्यों ?

उन्नाव, 23 मई: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दूल्हे को अपना गंजापन छिपाना भारी पड़ गया। शादी समारोह के बीच सात फेरों से पहले कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे की सच्चाई सबके सामने आ गई। सिर से नकली बाल (विग) हटते ही शादी समारोह में मौजूद लोग हंस पड़े। वहीं, दुल्हन के होश उड़ गए। दुल्हन को यह झूठ इतना नागवार गुजरा कि उसने शादी से ही इनकार कर दिया। पुलिस तक मामला पहुंचा, लेकिन बारात बिना दुल्हन के बैरंग ही लौट गई।

दूल्हे की विग निकलकर आ गई हाथ में, फिर...

दूल्हे की विग निकलकर आ गई हाथ में, फिर...

दरअसल, सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी की आवास विकास कॉलोनी थाना कल्याणपुर कानपुर नगर से बारात आई थी। बारात का धूमधाम से स्वागत किया गया। जयमाल के बाद सात फेरों के समय दूल्हे को अचानक चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर गिर गया। दुल्हन के भाई ने दूल्हे के चेहरे और सिर पर पानी के छीटें मारे और सिर सहलाने लगा। तभी सिर में लगी विग निकल कर हाथ में आ गई।

दुल्हन बोली- किसी कीमत पर नहीं करूंगी शादी

दुल्हन बोली- किसी कीमत पर नहीं करूंगी शादी

नजारा देखकर पहले तो लोगों की हंसी छूट गई और दुल्हन के होश उड़ गए। दुल्हन पक्ष ने धोखा देने की बात कहकर दूल्हे को ही बंधक बना लिया। दुल्हन और उसके परिजनों ने फेरे लेने और शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जहो मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इसके बावजूद भी दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। पूरा हिसाब लिखित में होने के बाद दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के वापस लौट गया।

दुल्हन के बिना बैरंग लौटी बारात

दुल्हन के बिना बैरंग लौटी बारात

इस मामले में परियर चौकी प्रभारी रामजीत यादव ने बताया कि दूल्हे के सिर पर विग लगी देखने के बाद दुल्हन पक्ष विवाह के लिए तैयार नहीं हुआ। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष में लिखित में समझौता हुआ, जिसमें दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष को 5 लाख 60 हजार रुपए देगा। वहीं, दुल्हन पक्ष लड़के वालों के सामान वापस करने पर सहमति बनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+