'पुलिस बचाने नहीं आएगी, घर में रखिए ओरिजनल तीर कमान...', साक्षी महाराज ने बताए भीड़ से बचने के उपाय
उन्नाव, 24 अप्रैल: अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर माहौल को हवा देने की कोशिश की है। साक्षी महाराज ने भीड़ की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा इससे निपटने के उपाय बताए हैं। पुलिस पर कटाक्ष करते हुए लोगों से घरों में कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें और तीर कमान रखने की सलाह दी है। इस पोस्ट को लेकर जब सांसद साक्षी महाराज से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसमें भड़काऊ क्या है।
Recommended Video

पढ़िए पूरा फेसबुक पोस्ट
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'आपके गली-मोहल्ले या आपके घर पर अचानक से ये भीड़ आ जाए तो इससे बचने का कुछ उपाय है आपके पास!'
साक्षी महाराज ने आगे लिखा, 'अगर नहीं है तो कर लीजिए, पुलिस बचाने नहीं आएगी बल्कि खुद बचने के लिए किसी दड़बे में छिप जाएगी, जब यह लोग जिहाद करके वापस चले जाएंगे तब पुलिस डंडा ठोकने आ जाएगी और कुछ दिनों बाद मामला जांच कमेटी में जाकर खत्म हो जाएगा, ऐसे मेहमानों के लिये कोल्ड ड्रिंक की एक दो पेटी, कुछ ओरिजनल वाली तीर कमान हर घर में होनी चाहिए।।' जय श्री राम।।
साक्षी महाराज ने बोले - इसमें भड़काऊ क्या है
इस पोस्ट को लेकर जब सांसद साक्षी महाराज से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसमें भड़काऊ क्या है। अपने पोस्ट को सही ठहराते हुए साक्षी महाराज ने कहा, मैंने तो अपने लोगों को स्वयं की सुरक्षा के लिए तैयार रहने का संदेश दिया है, इसमें भड़काऊ क्या है।












Click it and Unblock the Notifications