वो प्यार की 'थपकी' थी..बुजुर्ग किसान के थप्पड़ मारने पर बोले BJP विधायक
उन्नाव, 08 जनवरी: 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान छतरपाल ने उन्नाव जिले के सदर विधायक पंकज गुप्ता को मंच पर चढ़कर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। पहले तो लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन हरकत में आए विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने बुजुर्ग किसान को मंच से नीचे उतार दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में विधायक पंकज गुप्ता कहते हुए सुनाई दे रहे है कि 'प्यार में मारा है'। मगर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर लोग ही नहीं, राजनीतिक पार्टी भी जमकर चुटकी ले रही है। वहीं, अब बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता और बुजुर्ग किसान छतरपाल ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वो थप्पड़ नहीं था, वो तो प्यारी की 'थपकी' थी। इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश फैक्ट चेक ने भी इस वीडियो को भ्रमक बताया है।
Recommended Video

क्या है सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में
दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की टोपी में एक 60 वर्षीय किसान लाठी लेकर मंच पर चढ़कर बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता के पास तक आता है। फिर अचानक से थप्पड़ मार देता है। हालांकि, पहले यह देखकर किसी को कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन उसके बाद पुलिस वाले हरकत में आए और जबरन किसान को मंच से नीचे उतारा दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में विधायक पंकज गुप्ता कहते हुए सुनाई दे रहे है कि 'प्यार में मारा है'।
उत्तर प्रदेश फैक्ट चेक भी बताया भ्रमक
वहीं, उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने उन्नाव की घटना को भ्रामक बताया है। #InfoUPFactCheck: कुछ सोशल मीडिया एकाउंट्स से एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक किसान ने विधायक जी से मारपीट की है। यह वीडियो भ्रामक है। बुजुर्ग किसान यूनियन के नेता हैं जो विधायक जी के 2012 के चुनाव से साथी हैं। उन्होंने अपनत्व की भावना से व्यवहार प्रदर्शित किया था। साथ ही बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता के साथ बुजुर्ग किसान छतरपाल की वीडियो बाइट भी शेयर की है।
विधायक और बुजुर्ग किसान की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस
वहीं, बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता ने इस मामले में अपनी किरकिरी होते देख बुजुर्ग किसान छतरपाल के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। बीजेपी विधायक ने कहा कि छत्रपाल उनके पिता तुल्य हैं। वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। सदर विधानसभा में विरोधियों को कोई प्रत्याशी भी ढूंढने से नहीं मिल पा रहा है, इसलिए इस तरह के कुचक्र रचे जा रहे हैं। उधर, बुजुर्ग छतरपाल ने कहा कि उन्होंने थप्पड़ नहीं मारा। जिस तरह मैं वीडियो में मारते हुए दिख रहा हूं, वैसे मैंने विधायक को 50 बार मारा है। उस दिन भी मुंह लटकाए बैठे थे इस पर उन्होंने टीप मारते हुए कहा कि मुंह लटकाए क्यों बैठे हो।












Click it and Unblock the Notifications