यूपी चुनाव से पहले अखिलेश ने किया बड़ा ऐलान, साइकिल चालकों की हादसे में हुई मौत तो मिलेगा 5 लाख का मुुआवजा
उन्नाव, 28 दिसंबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्नाव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने वादा किया है कि अगर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो साइकिल से हादसा होने या सांड़ से लड़ जाने की वजह से मौत होने पर पीड़ित के परिजनों को पांच लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
Recommended Video

उन्नाव के सफीपुर विधानसभा में अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि जिनसे आज हमारा और आपका मुकाबला है अगर वह दोबारा सत्ता में आ गए तो वह इस संविधान को भी खत्म कर देंगे संविधान बचेगा नहीं। जहां किसानों को अपना सम्मान बचाना है, वहीं देश के लोगों को जो बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने जो संविधान दिया है उसको बचाना है बताओ आप लोग संविधान बचाओगे की नहीं बचाओगे? जिनसे मुकाबला है वह बहुत बड़े झूठे लोग हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार नौकरी और रोजगार नहीं दे सकती। अगर कोई नौकरी और रोजगार दे सकता है तो वो समाजवादी लोग हैं। इससे पहले कानुपर में मेट्रो के उद्घाटन के बाद लोगों से वादा किया है कि अगर साल 2022 में उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनी तो कानपुर में गंगा को पार करते हुए वो उन्नाव तक वो मेट्रो सेवा को पहुंचा देंगे। अखिलेश ने कहा कि लगातार समाजवादी रथ चल रहा है। जनता का अपार साथ मिल रहा है जिससे बीजेपी घबराई हुई है।
अखिलेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बनारस से लेकर बक्सर तक लाशें बहती हुई दिखाई दे रही थीं। सरकार सासों के लिए झूठ बोल रही है। वो प्राण घातक और झूठी सरकार है। उन्होंने कहा, 'बीजेपी से ज्यादा झूठी पार्टी कोई नहीं है। मुख्यमंत्री बड़े बड़े विज्ञापन दे रहे हैं, जिनका परिवार नहीं है वो किसी के परिवार का दर्द नहीं समझ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications