आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर धधकी कार में जल गईं सभी 7 सवारी, कंकालों की पहचान नहीं हो पाई
उन्नाव. उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एकसप्रेस-वे पर आग का गोला बनी मारूति वैन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने लाशों की शिनाख्त शुरू की, लेकिन शवों के बुरी तरह जल जाने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई। यह पता नहीं चल सका, कि वे मरने वाले कौन थे। पुलिस के अनुसार, मृतकों के वैन में सिर्फ कंकाल ही बचे। जिससे मृतकों की पहचान करना काफी मुश्किल हो गया है।

लखनऊ-आगरा एकसप्रेस-वे भयंकर हादसा हुआ
रविवार रात हुए इस हादसे के बारे में, शुरूआती जांच में यह सामने आया है कि वैन टायर फटने के कारण अनियंत्रित हुई। वह डिवाइडर से टकराकर सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी और फिर आग का गोला बन गई। सीएनजी तथा पेट्रोल के संपर्क में आने के कारण वह भयंकर आग में धधकी। जिससे उस वैन में सवार सभी लोग जिंदा जल गए। जली हुई वैन में सिर्फ कंकाल नजर आए।
आग से कोई भी नहीं बचा, 7 कंकाल मिले
बताया जाता है कि, जब आग लगी तो राहगीरों ने वैन के नजदीक जाकर आग बुझाने की कोशिश की। मगर, उसमें सवार लोगों को बचाने का प्रयास व्यर्थ गया। करीब एक घंटे तक वैन में सवार लोगों की संख्या को लेकर कयास लगता रहा। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए दो बार पानी भरना पड़ा। आग बुझने के बाद वैन के पास रेस्क्यू टीम पहुंची। देखा कि, वैन के पीछे की सीट पर पांच लोग सवार थे। किसी तरह गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। लाशें इतनी बुरी तरह जल चुकी थीं कि पहचान पाना मुश्किल हो गया। मांस के जले हुए लोथड़े पड़े थे। कुछ लाशों को निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल किया गया।












Click it and Unblock the Notifications