आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, 6 की मौत, 12 घायल
Unnao News, उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की देर रात को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां आगरा की तरफ से आ रही पाइप से लदी डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद पीछे से आ रही वॉल्वो बस भी अनियंत्रित होकर डीसीएम से टक्करा गई। इस हादसे में बस सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा उन्नाव जिले के औरास थानाक्षेत्र के मिर्जापुर अजीगंवा गांव के पास बुधवार की देर रात का है। यहां पाइप से लदी डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद पीछे से आ रही वॉल्वो बस भी अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने औरास थाना पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जबकि गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को इलाजे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
औरास थानाध्यक्ष ने बताया कि वॉल्वो बस दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी, तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications