पति की शादी में बेटी को लेकर पहुंच गई पत्नी, सामूहिक विवाह में महिला विधायक के सामने हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
Umaria News: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मानपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत हो रहे सामुहिक विवाह में एक महिला अपनी बेटी लेकर पहुंच गई, इसके बाद जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।
हैरान कर देने वाला मामला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली जनपद पंचायत अंतर्गत घुनघुटी गांव का है। जहां सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया। सामूहिक विवाह का कार्यक्रम चल ही रहा था, तभी अचानक चिनकी गांव की रहने वाली ललिता बाई नामक महिला पहुंच गई।

दरअसल उसे अचानक पता चला था कि उसका पति धरम लाल बैगा सामूहिक विवाह में धुपखड़ा गांव की रहने वाली दूसरी लड़की से विवाह कर रहा है। जैसे ही इस बात का पता महिला को लगा, वो अपने पिता कल्लू बैगा को लेकर विवाह स्थल पर ही पहुंच गई। पत्नी ललिता बाई वहां खड़े सभी जिम्मेदारों को बताने लगी कि यह मेरा पति है और हमारी एक बेटी भी है, इस विवाह पर तुरंत रोक लगाई जाए।
इस मौके पर मानपुर विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान विधायक व पूर्व मंत्री मीना सिंह वहां मौजूद थीं। इसके अलावा जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे और इन सभी के सामने महिला दावा करती रही कि वो उसका पति है और फिर से शादी कर रहा है, लेकिन इस बात पर पिता-पुत्री की गुहार सुनने वाला कोई नहीं था। महिला गुहार लगाती रही, जिम्मेदार आला अधिकारी चुप्पी साधे रहे और उसका पति दूसरा विवाह करके चला गया।
एक ओर महिला अपने पिता के साथ पहुंचकर यह दावा करती रही कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। वहीं ललिता बाई का पति धरम लाल बैगा महिला और बेटी को पहचानने से इंकार कर दिया। वह कहने लगा कि वो अभी कुंवारा है। उसकी शादी नहीं हुई है, ये किसकी बेटी है, वो इन्हें किसी को नहीं जानता। ये तो उसका पिता ही बताएगा की ये कौन है।
जब तक शादी होती रही तब तक पति लगातार इस बात का विरोध करता रहा और ललिता बाई को पहचानने से ही इनकार करता रहा और शादी करके वापस चला गया। वहीं इस पूरे मामले को लेकर पाली जनपद पंचायत के सीईओ कुंवर कन्हाई का कहना है कि 'जांच करवा कर मामला दर्ज करवाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications