Umaria News: नौरोजाबाद क्षेत्र में वन विभाग ने किया अलर्ट, दोडगंवा में घूम रहा है जंगली भालू
Umaria News : जिले में वन्यजीवों ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर रखा है। उमरिया के वन परिक्षेत्र नौरोजाबाद में इन दिनों भालुओं का आतंक देखने को मिल रहा है। जंगली भालुओं से क्षेत्र के लोग काफी डरे सहमे हुए हैं। इसे लेकर वन विभाग और प्रशासन सतर्क है। वन विभाग ने बुधवार को नरोजाबाद परीक्षेत में मुनादी भी कराई की जंगल जाने से बचें और अलर्ट रहे। और वही वन विभाग के कर्मियों ने संदेह के आधार पर भालू के आने जाने के रास्ते पर बांस से बैरिकेडिंग कर दी।

पिनौरा सर्किल के सस्तरा बीट के के ग्राम दोडगंवा से जुड़े हुए क्षेत्र में भालू की लगातार मूवमेंट बनी है। वन विभाग भी अलर्ट मोड में है। और लगातार वन कर्मचारी और अधिकारी पूरे क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। मुनादी कराकर लोगों को अलर्ट रहने के लिए भी अपील की जा रही है।
परिक्षेत्र अधिकारी शिवम कोष्टि ने जानकारी दी कि भालू होने की जानकारी मिली है। 3-4 की संख्या में भालू हैं। जिनको लेकर लगातार सभी लोग गश्त कर रहे है। और मुनादी कराकर गांव वालों को भालू से सचेत रहने के लिए अपील कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications