Umaria News : शहद के लालच में आम के पेड़ में चढ़ा भालू, वन विभाग को उतारने में छूटे पसीने

उमरिया जिले के नौरोजाबाद परिक्षेत्र के सस्तरा बीट के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भालू की मूवमेंट बनी हुई है। ग्रामीणों को आसपास लगातार भालू दिखाई दे रहे हैं, जिससे दहशत फैली हुई है।

In the greed of honey climbed the mango tree

Umaria News: ये सबको मालूम है कि शहद भालुओं का पसंदीदा भोजन है। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक अजीबो-गरीब घटना घटी, यहां नौरोजाबाद परिक्षेत्र के सस्तरा बीट में एक भालू शहद खाने के लालच में आम के पेड़ पर चढ़ गया। वन विभाग के कर्मचारी भालू के पेड़ से सुरक्षित उतारने हर प्रयास किए, लेकिन उसे पेड़ से उतारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई।

इसके बाद भालू को देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच गया। वनकर्मियों ने भालू को पड़े से उतारने तमाम प्रयास किए, लेकिन भालू पेड़ से नहीं उतरा। थक हार कर वनकर्मी भालू की सुरक्षा में लगे रहे। करीब 4 घंटे बाद देर शाम भालू पेड़ से उतर आया और जंगल की ओर भाग गया।

Recommended Video

    Umaria News : शहद के लालच में आम के पेड़ में चढ़ा भालू, वन विभाग को उतारने में छूटे पसीने

    जंगल की तरफ लौटा भालू

    परिक्षेत्र अधिकारी शिवम कोष्टि ने जानकारी दी कि भालू के पेड़ में चढ़ने की सूचना मिली थी। टीम के साथ हम मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उसे जंगल की तरफ खदेड़ा गया है। पूरे इलाके में लगातार गश्त की जा रही है। इलाके में भालू की मूवमेंट बनी हुई है।

    ग्रामीण रहें सतर्क- कुलदीप त्रिपाठी

    अनुविभागीय अधिकारी कुलदीप त्रिपाठी ने जानकारी दी कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे होने की वजह से वन्य प्राणियों की मूवमेंट जंगलों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी बनी रहती है। भालू की मूवमेंट एरिया में है, इसको लेकर विभाग लगातार गश्त कर रहा है। भालू के विचरण क्षेत्रों में मुनादी भी करवाई जा रही है, जिससे कि कोई जनहानि ना हो सके। ग्रामीणों को अलर्ट रहने के लिए भी कहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+