Umaria News : करंट लगने से हुई तेंदुए की मौत, जंगली सूअर मारने बिछाए थे तार, 2 आरोपी गिरफ्तार
Umaria News : जिले के वन परिक्षेत्र घुनघुटी में तेंदुआ की मौत वाले मामले में 2 आरोपियों को पकड़ा गया है और तेंदुआ के मौत के मामले में नया खुलासा भी हुआ है। आरोपियों ने जंगल में सुअरो को मारने के लिए करंट बिछाया था और तेंदुआ फंस गया और मौत हो गई।

वन विभाग ने 2 आरोपियों को पकड़ लिया है। जिसमें 1 आरोपी पहले भी शिकार के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। बताते चलें कि शुक्रवार को वन परिक्षेत्र घुनघुटी के धौरी ग्राम के बीट में तेंदुआ का शव मिला। जानकारी मिलते ही अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। जिसमें 2 आरोपियों को पकड़ा गया था। कामता सिंह और बुद्धमान सिंह को गिरफ्तार किया गया। अनुविभागीय अधिकारी वन दिगेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।उसमें बुद्धमान सिंह पहले भी शिकार का आरोपी था।
ग्रामीणों को जागरूक करना चुनौती
वन विभाग जंगल में करेंट ना बिछाने और शिकार ना करने लिए जागरुकता की बात तो करता है लेकिन जंगल में करेंट बिछाकर शिकार की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में करेंट से शिकार की घटना सामने आ चुके हैं। ऐसे में वन विभाग द्वारा क्षेत्रवासियों को जागरूक करना चुनौती से कम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications