umaria News : अधिकारियों ने नहीं सुनी समस्या, किन्नर पार्षद ने उठाई गैती, शुरू कर दी खुदाई
Umaria news : जिले के बिरसिंहपुर नगरपालिका पाली में किन्नर पार्षद संध्या रानी स्वयं ही कुदारी लेकर नाला खुदाई करने लगी। इसका वीडियो सामने आया है। संध्या रानी ने जानकारी दी कि वह नगर पालिका के जिम्मेदारों के रवैया से परेशान है। कर्मचारी-अधिकारी के पास कार्य लेकर जाओ तो काम नहीं होता। इसलिए उन्होंने खुद नाली बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया।
Recommended Video

आप पार्टी की है पार्षद संध्या रानी
उमरिया जिले के पाली में बीते महीने चुनाव संपन्न हुआ था। किन्नर पार्षद संध्या रानी पांडे विकास के मुद्दों को लेकर आप पार्टी से वार्ड क्रमांक 3 से चुनाव जीतकर पार्षद बनी थी। वार्ड में नाली की समस्या के कारण उन्होंने अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई और बताया। लेकिन अधिकारियों के रवैये से परेशान होकर किन्नर संध्या रानी पांडे स्वयं ही मजदूरों को लेकर खुदाई में जुट गई।
टेंडर पास लेकिन कार्य नहीं हो पा रहा
किन्नर पार्षद ने जानकारी दी कि वार्ड कमांड 3 में नाली का टेंडर पास हो चुका है। लेकिन ना जाने किन समस्याओं की वजह से काम शुरू नहीं किया जा रहा। अधिकारियों और ठेकेदार को कई बार काम के लिए बोला, लेकिन कार्य शुरू नहीं किया। मोहल्ले वालों को परेशानी हो रही थी। जिसके कारण स्वयं कच्ची नाली का काम शुरू कर दिया। पार्षद के इस काम को देखकर पूरे मोहल्ले समेत जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications