Bandhavgarh : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पालतू सूर्या हाथी पर जंगली हाथियों ने किया हमला, डॉक्टरों ने बचाई जान

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पालतू सूर्या हाथी पर जंगली हाथियों ने किया हमला कर दिया है। घायल हाथी का इलाज शुरू हो चुका है। घायल हाथी से कुछ दिनो तक काम नहीं लिया जाएगा।

elephant surya

Bandhavgarh Tiger Reserve : बाघों के लिए विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन जंगली हाथियों ने हमला कर दिया। जंगली हाथियों ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पालतू सूर्या हाथी पर जंगली हाथियों ने हमला कर घायल कर दिया। अब टाइगर रिजर्व में घायल हाथी का उपचार शुरू किया गया है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बमेरा डैम कैंप में हाथी सूर्या था। वहीं घूम रहे जंगली हाथियों ने सूर्या पर हमला बोल दिया। जंगली हाथियों ने पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद जंगल में वापस चले गए। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बमेरा कैंप के हाथी सूर्या की उम्र लगभग 09 साल है। उसके घायल होने की सूचना लगते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू टीम और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। परी क्षेत्र में गश्त बढ़ा दिया गया। सूर्या हाथी की देखरेख में जुट गए और डॉक्टर नितिन गुप्ता भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सूर्या का उपचार शुरू किया, सूर्या को पेन किलर, एंटीबायोटिक, अन्य दवाइयां दी गई। इंजेक्शन भी लगाए गए। उसके घावों पर दवाई लगाई गई है। मालिश करने के लिए महावत को कहा गया है।

घायल हाथी से कुछ दिन नहीं लिया जाएगा काम

Recommended Video

    Bandhavgarh : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पालतू सूर्या हाथी पर जंगली हाथियों ने किया हमला, डॉक्टरों ने बचाई जान

    जंगली हाथियों के हमले के बाद घायल सूर्या हाथी से अब कुछ दिन कार्य नहीं लिया जाएगा। और उसे आराम करने दिया जाएगा। सुरक्षा के लिए उसे बमेरा डैम कैंप से दूसरे कैंप शिफ्ट कर दिया गया। और लगातार उसकी देखरेख मालिश दवाई दी जाएगी। निगरानी रखी जाएगी। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के एरिया संचालक राजीव मिश्रा ने जानकारी दी कि सूर्या हाथी का उपचार किया जा रहा है। हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं है। वह स्वस्थ है।

    गुड़ की सुगंध के कारण किया हमला

    भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने जानकारी दी कि जंगली हाथियों को दूसरे हाथियों से यदि झुंड की सुंगध नहीं आती है। वो हमला कर देते हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के हाथियों को गुड़ खिलाया जाता है। जंगली हाथियों को गुड़ नहीं मिलता है। इसके कारण सुंगध के कारण भी अटैक कर देते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+