Viral Video: क्या बाघ शाकाहारी हो गया? देखें क्यों घास खा रहा ये शावक

Bandhavgarh Tiger Reserve: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाघ पानी के किनारे उगी घास खाता नजर आ रहा है। इस दौरान वहां पहुंचे कुछ पर्यटक ये देखकर हैरान रह गए।

जानकारी अनुसार वायरल वीडियो का है। टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर एरिया में पर्यटक जंगल सफारी के लिए गए थे। इस दौरान पर्यटकों को बाघ के बच्चे का हैरतअंगेज नजारा देखने को मिला। पनपथा बफर जोन की मशहूर बाघिन बिरूहाली का शावक जंगल के तालाब के पास घास खाता नजर आया।

Tiger seen eating grass

पर्यटकों ने अपने फोन से शावक का घास खाते हुए वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। आपको बता दें कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर और बफर जोन में बाघ, बाघिन और शावक देखे जा सकते हैं। लेकिन पर्यटक शावक को घास खाते देख हैरान रह गए।

शावक के घास खाने को लेकर रिटायर्ड आईएफएस आरएस सिकरवार ने बताया, बाघ, बाघिन और उनके शावकों को जब पाचन संबंधी समस्या होती है तो वे घास खाते हैं। ये तो साधारण सी बात है। आपको बता दें कि कई बार कुत्तों को घास खाते हुए भी देखा जाता है। कहा जाता है कि वे पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए ही घास खाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+