Umaria News: बच्चों के सामने बुद्धू बन गए कलेक्टर, DM का अनोखा अंदाज देखकर सब लगाने लगे ठहाके, Video
Umaria News:
Umaria News: उमरिया जिले के नवागत कलेक्टर पाली कन्या स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। स्कूल में कलेक्टर का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। उसके बाद कलेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। [वीडियो नीचे]
जानकारी अनुसार नवागत कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य बिरसिंहपुर पाली के कन्या शिक्षा विद्यालय मे अचानक पहुंच कर विद्यार्थियों से बातचीत करने लगे। तभी एक छात्रा ने उनका नाम पूछ लिया और कलेक्टर ने अपना नाम बुद्धेश कुमार वैद्य बताया और छात्राओं से कलेक्टर ने दुबारा कहलवाया। फिर पूछा कि नाम याद हो गया तो छात्राओं ने कहा जी सर।

बच्चों को अपना नाम याद कराने के लिए कलेक्टर ने अनोखे अंदाज अपना नाम बताया तो बच्चे हंसने लगे। कलेक्टर अपना नाम बताते हुए बोले बुद्धू वाला बुद्धेश फिर सभी ने जमकर ठहाके लगाए और सभी बच्चों के साथ कलेक्टर भी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। बाद में उन्होंने छात्राओं से कहा आप लोग मन लगाकर पढ़ाई कीजिए। वहीं, कलेक्टर का अनोखा अंदाज देखकर लोग भी उनकी काफी सराहना कर रहे हैं।
वहीं क्षेत्र में लोगों का कहना है कि काफी दिनों बाद उमरिया जिले में कोई ऐसा कलेक्टर आया है। जिनकी लोग शुरू से ही सराहना कर रहे हैं। उनके इस अनोखे अंदाज ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications