Video: लठमार SDM को CM मोहन ने किया सस्पेंड, कार को साइड नहीं देने पर दो युवकों को किया था अधमरा

Umaria News: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में मंगलवार को बड़ा एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल एसडीएम पर दो युवकों से मारपीट करने का आरोप है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो युवकों से मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। बांधवगढ़ एसडीएम को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। राज्य में सुशासन की सरकार है। मध्य प्रदेश में आमजन से इस तरह का अमानवीय व्यवहार बिल्कुल माफ नहीं किया जाएगा।

car overtake sdm assault umaria

मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ का है। एसडीएम साहब की गाड़ी को साइड न देने पर सामने वाली कार में सवार युवकों को किसी तरह रुकवाकर उन्हें अपने सामने खड़े होकर पिटवाने का आरोप है।

जानकारी अनुसार कोतवाली की सिविल लाइन चौकी पुलिस को मोबाइल फोन के माध्यम से जानकारी पर मिली घघरी नाका के पास तीन गाडियां खड़ी हैं और उनमें आपस में लड़ाई हो रही है। चौकी से मौके पर भेजे पुलिस दल ने देखा कि एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार के वाहन के साथ एक अर्टिगा फोर व्हीलर खड़ी थी, जिसके कांच तोड़ दिए गए थे। वाहनों के पास ही दो युवक घायल पड़े थे जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

दोनों युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई थी। उनमें से एक शिवम यादव पुलिस को जानकारी नहीं दे पाया। दूसरे युवक प्रकाश दाहिया ने पुलिस को बताया कि वह और शिवम यादव खैरी से चलकर भरौला आ रहे थे। रोड में एसडीएम की गाड़ी मिली। शिवम यादव ने गाड़ी सड़क से नहीं उतारी तो एसडीएम की गाड़ी पीछा करने लगी। आगे चलने पर उमरिया की ओर से तहसीलदार की गाड़ी आती दिखाई दी और उनकी अर्टिगा कार के सामने आ गई, जिससे उन्हें गाड़ी को रोकना पड़ा।

गाड़ी रुकते ही एसडीएम और तहसीलदार अपनी गाड़ियों से उतरे और अपने-अपने ड्राइवरों से युवकों को बाहर निकालकर मारपीट करवाने लगे। एसडीएम और तहसीलदार के सामने ही उनके कर चालकों ने दोनों युवकों को डंडों से पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया।

जिला कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य के जानकारी अनुसार तात्कालिक रूप से एसडीएम अमित सिंह को बांधवगढ़ एसडीएम के पद से हटा दिया है। पुलिस जांच कर रही है। तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+