बाइक पर स्टंट करते-करते धड़ाम से गिरे स्वास्थ्य अधिकारी, अब अंडरवियर वाले CMHO पर हो गई तगड़ी कार्रवाई
Umaria News: मध्य प्रदेश के उमिरया जिले के सीएमएचओ का वायरल वीडियो वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे नशे में धुत्त बाइक से गिरते हुए नजर आ रहे थे। सीएमएचओ का स्टंट करते हुए वीडियो सामने आने के बाद राज्य शासन ने ये कार्रवाई की। उमरिया जिले से मुक्त करने के बाद उन्हें क्षेत्रीय कार्यालय स्वास्थ्य सेवाएं रीवा में अटैच कर दिया गया है।
सीएमएचओ मेहरा के विरुद्ध यह कार्रवाई डॉक्टर राजू निदरिया वरिष्ठ संयुक्त संचालक संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्य प्रदेश भोपाल के पत्र के माध्यम से की गई है। सीएमएचओ डॉक्टर आरके मेहरा को हटाने के बाद उनके स्थान पर अब यहां डॉक्टर शिव ब्यौहार चौधरी जिला कल्याण अधिकारी उमरिया को प्रभार दे कर पदस्थ कर दिया गया है।

सोमवार को सीएमएचओ डॉ आरके मेहरा का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में डॉक्टर आरके मेहरा स्वास्थ्य विभाग के दो कनिष्ठ कर्मचारियों के साथ एक मोटरसाइकिल पर नजर आ रहे हैं। बाइक को पूरी रफ्तार के साथ वह स्वयं चला रहे थे, उन्होंने शरीर पर सिर्फ अंडरवियर और बनियान पहन रखी थी।
दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो उस समय बनाया गया है जब डॉक्टर आरके मेहरा ग्रामीण क्षेत्र से स्वास्थ्य विभाग के 2 कर्मचारियों के साथ वापस आने के लिए निकले थे। नेशनल हाईवे एनएच 43 पर यह वीडियो बनाया गया है। जहां उनकी साइकिल की स्पीड भी बेहद अधिक नजर आ रही है। इतना ही नहीं बाइक चलाने के दौरान बाइक पर सवार डॉक्टर आरके मेहरा और उनके पीछे बैठे दो अन्य कर्मचारियों ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications