MP News: कुछ मिनटों में जिंदा सियार को निगल गया अजगर, उड़े लोगों के होश! वीडियो वायरल
Ajgar Aur siyar Ki Ladai: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अजगर द्वारा सियार का शिकार करने का चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अजगर जिंदा सियार को निगलते हुए दिख रहा है, जिसे देख स्थानीय लोग हैरत में पड़ गए, कुछ लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया।
यह वीडियो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन का बताया जा रहा है। बता दें कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर परिक्षेत्र में सलैया गांव के पास ये अजगर दिखाई दिया।

यह अजगर उस समय दिखाई दिया जब वह सियार को पूरी तरह से निगल रहा था। जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को मिली तो देखने वालों की भीड़ जुट गई।
अजगर को शिकार करते हुए देख लोग आश्चर्य से से देख रहे थे। वहीं लोगों की भीड़ जुटने की सूचना अधिकारियों को मिलती है। वे तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंच जाते हैं और लोगों की वहां से हटाने का प्रयास करने लगते हैं। साथ ही अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को वहां से दूर रहने को निर्देश दिए।
इसके अलावा अधिकारी ने सुरक्षा की दृष्टि से वहां कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सियार को निगलने के बाद अजगर जंगल की ओर चला गया। इस घटना को लेकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पीके वर्माने बताया, ये वीडियो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की धमोखर रेंज का है। जहां एक अजगर ने सियार को निगल लिया है।












Click it and Unblock the Notifications