SDM साहब की गाड़ी ओवरटेक करने वाले का इतना बुरा हाल कैसे हो गया? युवक को मिली तालिबानी सजा

Umaria News: बांधवगढ़ एसडीएम अमित सिंह का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें देखा जा रहा है कि सरेआम युवकों को लाठी-डंडे से पीट रहे हैं। साथ ही उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर रहे हैं।

Umaria News: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से हैरान कर देने वाला गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि गाड़ी को ओवरटेक करने से गुस्साए एसडीम ने दो युवकों को खुद भी पीटा और अपने ड्राइवर तथा अन्य लोगों से भी पिटवाया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ का है। एसडीएम की गाड़ी ओवरटेक करने के पर दो युवकों को तालिबानी सजा दी गई है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

sdm overtake car fight

घायल युवक ने आरोप लगाया कि मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि मैं अपने काम में जा रहा था और मुझे काम के लिए देरी हो रही थी। इसलिए मैं तेज गाड़ी चला रहा था। इसकी वजह से एसडीएम की गाड़ी को मैंने ओवरटेक कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने खुद मेरे साथ मारपीट की और अपने ड्राइवर तथा दूसरे लोगों से भी मुझे पिटवाया है।

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह का कहना है कि मैंने युवकों को नहीं मारा है। बल्कि, जब उनकी पिटाई हो रही थी तो मैं बचाने का प्रयास भी कर रहा था। एसडीएम का कहना है कि दोनों युवक नशे में थे और तेज स्पीड में गाड़ी चला रहे थे। उन्होंने मेरी गाड़ी को ओवरटेक किया और जब हमने उनकी गाड़ी रुकवाई तो वो लोग हमारे ही साथ बदतमीजी कर लड़ाई झगड़ा करने लगे। दोनों युवकों ने जब मुझ पर हाथ उठाया तो मेरे साथ के लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। फिर भी मैं उनका बीच-बचाव करता रहा। मैं बस उन्हें यही समझा रहा था कि युवकों को पुलिस के हवाले कर देते हैं।

फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर गलती किसकी है। युवकों को पीटने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। क्योंकि कानून को अपने हाथ में लेने का हक किसी का नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+