Video: चलती कार की छत पर बैठकर युवकों ने किया स्टंट, अब पुलिस लेगी एक्शन

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

उज्जैन शहर के व्यस्त चौराहे पर कार से युवकों द्वारा स्टंट बाजी और हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक कार एक गेट खोलकर व उसके ऊपर बैठकर स्टंट कर रहे है। हालांकि वायरल वीडियो में आवाज नहीं है।

कार की गति काफी तेज बताई जा रही है। इस बीच कई लोग अपने आप को बचाते हुए कार से दूर हो जाते है। वायरल वीडियो में सफ़ेद रंग की कार मुनि नगर चौराहे से इंदौर रोड की और जा रही है।

Ujjain

कुछ ऐसा है मामला

वीडियो मुनि नगर चौराहे से मॉडल स्कूल के बीच का बताया जा रहा है। कार में सवार युवक स्टंटबाजी करते हुए हुड़दंग भी कर रहे है। इस दौरान आसपास के गाड़ी चालक भी कार पर सवार लोगों को देखते हुए जा रहे हैं। युवकों द्वारा जिस तरह कार पर बैठकर हुड़दंग और स्टंट बाजी कर रहे उससे कई लोग सहम गए। वायरल वीडियो कब का है, और इसे किसने बनाया यह पता नहीं चल पाया है। यातायात थाना प्रभारी दिलीप परिहार ने बताया कि, कार के नम्बर की पहचान कर ली गई है। कार चालक और युवकों पर जल्द ही कार्रवाई होगी।

लगातार सामने आ रहे वीडियो

मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगातार स्टंट बाजी के वीडियो सामने आ रहे हैं, जहां सामने आ रहे इन वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। वहीं एक बार फिर उज्जैन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक चलती कार की छत पर बैठकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब वीडियो के आधार पर पुलिस युवक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इधर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं अब आने वाले दिनों में पुलिस इस तरह की हरकतों से युवाओं को कैसे दूर रखती है, यह बड़ा सवाल है।

ये भी पढ़े- MP news: देवास में NIA का छापा, गजवा-ए-हिंद मामले में संदिग्ध से मोबाइल जब्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+