Ujjain news: पति और जेठ को गोली मारी, फिर बंदूक लेकर थाने पहुंची महिला, Video Viral

उज्जैन के इंगोरिया थाना क्षेत्र के इंगोरिया गांव में नए साल के दिन पत्नी ने पति और जेठ को गोली मार दी। महिला ने 6 राउंड फायर किए, जिससे दोनों की मौत हो गई। पति की मौके पर मौत हुई। वहीं जेठ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों को गोली मारने के बाद हथियार हाथ में लेकर महिला थाने पहुंची।

इंगोरिया में नए वर्ष के दिन एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया।बता दें महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पति व जेठ को गोली मार दी। पति की मौके पर मौत हुई, तो जेठ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Ujjain

कुछ ऐसा है पूरा मामला

बता दें की पत्नी सविता और पति राधेश्याम जेठ धीरज कुमारिया के बीच घर पर विवाद हो गया। घटना 9:30 के लगभग की बताई जा रही है। जिस पर अवैध देसी कट्टे से सविता ने 6 गोलियां चलाई, जिसमें राधेश्याम उम्र 44 वर्ष लगभग को सिर में गोली लगी है। घटनास्थल पर मौत हुई, तो वहीं जेठ धीरज कुमारिया उम्र 48 वर्ष को सिर में गोली लगी, उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया, जहां पर मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस कारण दिया वारदात को अंजाम

इंगोरिया थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह यादव ने बताया कि, घटना की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल, महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के पीछे की वजह पारिवारिक झगड़े और विवाद बताया जा रहा है। पूर्व में भी महिला ने अपने जेठ के ऊपर प्रकरण दर्ज करवाया था। पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते पूरा विवाद सामने आया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इस वारदात के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई, जहां घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, जिन्हें पुलिस ने हटाया.

ये भी पढ़े- Ujjain news: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मौत दी, कोर्ट ने सुनाई सजा तो उठाया खौफनाक कदम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+