Ujjain news: कांग्रेस छोड़ AAP में गए विवेक यादव की घर वापसी, रणदीप सुरजेवाला की मानी बात

(संवाद सूत्रँ: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

MP Assembly Election 2023 के चलते अब धार्मिक नगरी उज्जैन सियासत का गढ़ बनता नजर आ रहा है, जहां से लगातार BJP और कांग्रेस नेताओं के दलबदल के साथ ही घर वापसी का सिलसिला जारी है। वहीं अब आम आदमी पार्टी के विधानसभा उम्मीदवार विवेक उर्फ विक्की यादव फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

उज्जैन उत्तर विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी ने विक्की यादव के घर पहुंच कर प्रचार करने का निवेदन किया था। साथ ही कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और कमलनाथ ने विवेक यादव को मनाने में अहम भूमिका निभाई है।

Ujjain

कुछ ऐसा है मामला

उज्जैन उत्तर विधानसभा से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर कांग्रेस नेता विवेक यादव आम आदमी पार्टी में हो गए थे, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने उज्जैन उत्तर विधानसभा से विवेक यादव को प्रत्याशी बनाया था। विवेक यादव को कमलनाथ, दिग्गविजय सिंह और रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस में काम करने के लिए मनाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया विवेक यादव के घर पहुंचे। साथ में उज्जैन उत्तर से प्रत्याशी माया राजेश त्रिवेदी भी मौजूद रही। इस दौरान विवेक यादव ने कहा, मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं। बता दें, उज्जैन उत्तर विधानसभा से उम्मीदवारी जाता रहे विवेक यादव टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर बागी हो गए थे।

कुछ ऐसे मान गए यादव

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह द्वारा फोन पर चर्चा करने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा विवेक यादव से मिलने उनके निवास पर आए, और अपने साथ लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के पास गए, जहां कमलनाथ द्वारा विवेक यादव को पार्टी हित में काम करने और पुनः पार्टी में लाने के लिए कहा। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और अखिल भारतीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विवेक यादव के साथ एक वीडियो भी जारी किया। विवेक यादव ने कहा कि, टिकट नहीं मिलने से नाराज जरूर था, किंतु वरिष्ठ कांग्रेस नेता लगातार संपर्क में थे। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने 15 तारीख को ही फोन पर बात की थी, फिर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष और हमारे जिले की प्रभारी शोभा ओझा और जिला अध्यक्ष मुझसे मिलने आए थे।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election: घट्टिया विधानसभा में BJP और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर, कैसी है तैयारी, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+