MP Assembly Election: घट्टिया विधानसभा में BJP और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर, कैसी है तैयारी, जानिए?
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
MP Assembly Election 2023 के लिए उज्जैन जिले की सात विधानसभा सीटों में एक सीट घटिया विधानसभा की भी है, जिस पर कांग्रेस ने विधायक रहे रामलाल मालवीय को पुनः मौका दिया गया। वहीं चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए मालवीय के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय के उद्घाटन कांग्रेस की उज्जैन प्रभारी शोभा ओझा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष सहित कांग्रेस के प्रत्याशी रामलाल मालवीय मौजूद रहे।
घट्टिया विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल मालवीय द्वारा म.प्र. कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शोभा ओझा और अन्य कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यालय का हुआ शुभारंभ
मालवीय के कार्यालय शुभारंभ अवसर पर कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने चर्चा में कहा कि, मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है, और सरल और सहज व्यक्तित्व वाले रामलाल मालवीय क्षेत्र में अपने किये गये कार्यों के कारण लोकप्रिय हैं। वहीं रामलाल मालवीय ने बताया की, केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। साथ ही कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता जीत के लिये आशांवित हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक, पानी और महिलाओं के सम्मान के में बेहतरी की प्राथमिकताओं के साथ यह चुनाव लडा जा रहा है।
BJP है जीत के लिए तैयार
घटिया विधानसभा में जीत का परिश्रम लहराने के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां बीजेपी ने घटिया विधानसभा से पूर्व विधायक सतीश मालवीय को चुनाव मैदान में उतारा है। मालवीय की बात करें तो मालवीय युवा चेहरा होने के साथ-साथ विधानसभा के पूर्व विधायक भी रहे हैं। यही कारण है कि, अबकी बार रामलाल मालवीय और सतीश मालवीय के बीच कड़ी टक्कर नजर आएगी, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही इस विधानसभा में अपनी जीत दर्ज करना चाहेंगे। बहरहाल, देखने वाली बात होगी की जनता इस विधानसभा से किसे अपना विधायक चुनती है।
ये भी पढ़े- Ujjain के शमशान घाट में कमलनाथ के लिए तंत्र साधना, क्यों लिया जा रहा तांत्रिक क्रिया का सहारा, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications