Mahakal के VIP दर्शन सबसे महंगे, बाकी ज्योतिर्लिंग में कैसी है VIP दर्शन व्यवस्था, जानिए?

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं बनाई गई है, आम दर्शनार्थियों के लिए दर्शन की व्यवस्था अलग है तो वहीं वीआईपी दर्शनार्थियों के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई है।

Ujjain

धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग उज्जैन पहुंचते हैं, जहां भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की संख्या नजर आती है। महाकाल लोक बन जाने के बाद से महाकाल दर्शन के लिए आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं महाकाल दर्शन की व्यवस्था की बात करें तो यहां दर्शन के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं बनाई गई है, जिसमें आम दर्शनार्थियों के लिए दर्शन की व्यवस्था अलग है तो वहीं वीआईपी दर्शनार्थियों के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई है।

कुछ इस तरह है दर्शन व्यवस्था

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था की बात करें तो यहां भस्म आरती से लेकर शयन आरती तक और आम श्रद्धालुओं से लेकर खास श्रद्धालुओं तक के लिए दर्शन के अलग-अलग व्यवस्थाएं हैं, जिसमें सुबह 4 बजे से होने वाली भस्म आरती के लिए श्रद्धालुओं को पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होता है, यह रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों व्यवस्थाओं के जरिए होता है, जहां ऑनलाइन व्यवस्था के जरिए भस्म आरती का रजिस्ट्रेशन कराने पर 200 रूपए की राशि ली जाती है, तो वहीं भस्म आरती के बाद आम श्रद्धालु कतार बद्ध होकर दर्शन प्राप्त कर सकते हैं। वहीं 250 रूपए की रसीद शीघ्र दर्शन और प्रोटोकॉल दर्शन के लिए काटी जाती है, जिसके तहत श्रद्धालुओं को आम श्रद्धालुओं से पहले और जल्दी दर्शन प्राप्त हो जाते हैं। वहीं भगवान महाकालेश्वर को स्पर्श करने यानी गर्भ गृह में पूजन के लिए प्रति व्यक्ति 750 रुपए की राशि तय की गई है, जिसके अंतर्गत व्यक्ति 750 की राशि देकर गर्भ गृह में दर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

अन्य ज्योतिर्लिंग में ऐसी व्यवस्था

12 ज्योतिर्लिंग में सबसे महंगे दर्शन भगवान महाकालेश्वर मंदिर में ही होते हैं तो वहीं दूसरे ज्योतिर्लिंग में वीआईपी दर्शन के लगभग एक जैसे चार्ज लगते हैं। गुजरात के सोमनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए 200 का टिकट लगता है, तो वहीं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग में महाशिवरात्रि पर ही दर्शन के लिए टिकट लगता है। अन्य दिन टिकट व्यवस्था बंद रहती है। भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग में ना ही वीआईपी दर्शन होते हैं, और ना ही किसी तरह की कोई फीस ली जाती है। त्रंबकेश्वर मंदिर में 200 रूपए देकर ज्योतिर्लिंग का पूजन किया जा सकता है, तो वहीं घृणेश्वर मंदिर ज्योतिर्लिंग में किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगता। उधर, बैजनाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना का कोई चार्ज नहीं लगता है, तो वहीं वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पेशल दर्शन के लिए 300 रुपए लगते हैं। ओमकारेश्वर मंदिर में भी वीआईपी दर्शन के लिए 300 रूपए का चार्ज वसूला जाता है। रामेश्वरम में दर्शन के लिए 250 रूपए लगते हैं। मल्लिकार्जुन में शीघ्र दर्शन की फीस 150 है।

ये भी पढ़े- Mahakal lok में रूद्र सागर के सौंदर्यीकरण को चार चांद लगायेगा पेडेस्ट्रियन पुल, क्या है खासियत, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+