Ujjain news: दशहरे पर पुलिस अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, IG ने दी भूरे कद्दू की बलि
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
विजयादशमी पर्व पर परंपरा के अनुरूप उज्जैन के पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया गया। शस्त्र पूजन में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, I.G. सन्तोष कुमार सिंह मौजूद रहे। सभी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चन व हवन किया।
सभी अधिकारियों ने हर्ष फायर किया इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। विजयदशमी के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में भक्ति व उल्लास का माहौल था।

पूजन में आला अधिकारी मौजूद रहे
कई वर्षों से चली आ रही परंपरा अनुसार दशहरे के दिन उज्जैन पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया जाता है। इस दौरान आईजी ने प्रतीकात्मक तौर पर बलि प्रथा भी निभाई यहां तलवार से सफेद कद्दू को काटा गया। दशहरा के पावन पर्व पर आज देवास रोड स्थित पुलिस लाइन पर शस्त्र पूजन किया गया। शस्त्र पूजन के पहले विधिवत तरीके से मां कालिका की तस्वीर के साथ शस्त्रों को रखकर विधि विधान के साथ पूजार्चना की गई, जिसमें उज्जैन संभाग के आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी अनिल सिंह कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, एडिशनल एसपी जयंत राठौर सहित पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
इस तरह हुआ शस्त्र पूजन
पुलिस लाइन में सुबह से पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शस्त्रों का पूजन किया गया। पुलिस शस्त्रागार में आईजी संतोष कुमार सिंह ने शस्त्रों की पूजा की है। व विधि विधान से यज्ञ हवन किया गया। इसके बाद तलवार से आईजी ने भूरे कद्दू की बलि दी, और हवाई फायर कर हर्ष जताया। पूजा संपन्न होने के बाद डीआईजी, एसपी, निगम कमिश्नर, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा हवाई फायर किया गया। विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा के बाद आईजी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि, हमारे संभाग और जिलों की सुख समृद्धि व शांति के लिए पूजा की गई है। साथ ही ड्यूटी पर देना पुलिस जवान हमेशा तत्परता के साथ अपनी जवाबदारी पूरा करते हैं, उनके और उनके परिवार के लिए भी सुख शांति की कामना की गई।
ये भी पढ़े- Ujjain news: विजयादशमी पर भक्तों को दर्शन देने निकले महाकाल, दशहरा मैदान पर हुआ परंपरागत शमी पूजन












Click it and Unblock the Notifications