Ujjain gourav diwas की तैयारी, गुड़ी पड़वा पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे CM Shivraj
विक्रमोत्सव वर्ष प्रतिपदा एवं उज्जयिनी गौरव दिवस की सन्ध्या पर रामघाट दत्त अखाड़ा पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे।

Recommended Video

भारत उत्कर्ष, नवजागरण और वृहत्तर भारत की सांस्कृतिक चेतना पर एकाग्र विक्रमोत्सव वर्ष प्रतिपदा एवं उज्जयिनी गौरव दिवस 22 मार्च की सन्ध्या 7 बजे शिप्रा तट रामघाट दत्त अखाड़ा पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। प्रमुख अतिथि संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव करेंगे, और विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव होंगे।
ये कार्यक्रम आयोजित होंगे
22 मार्च की सन्ध्या 7 बजे दत्त अखाड़ा रामघाट पर प्रख्यात गायक शान एवं उनके दल द्वारा भव्य सांगितिक प्रस्तुति दी जायेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सम्मान अलंकरण समारोह, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद राष्ट्रीय सम्मान, महर्षि वेदव्यास राष्ट्रीय सम्मान एवं महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम में विक्रम पंचांग, सम्राट विक्रमादित्य और अयोध्या, सामाजिक, आर्थिक विकास और कला संस्कृति का पारम्परिक सम्बन्ध, जल संस्कृति, मध्य प्रदेश की गौरवशाली जल परम्पराएं पुस्तकों का लोकार्पण भी अतिथियों के द्वारा किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, स्वराज संस्थान संचालनालय, संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। इस आशय की जानकारी महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने दी।
कार्यक्रम की तैयारी जारी
हाल ही में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने विक्रम विश्वविद्यालय परिसर शताब्दी हॉल, आईटीआई एवं रामघाट जाकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया एवं तैयारियों के लिये दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह, एडीएम अनुकूल जैन, एएसपी अभिषेक आनन्द, एसडीएम राकेश शर्मा, कल्याणी पाण्डे, कृतिका भीमावत एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। कुल मिलाकर देखा जाए तो गुड़ी पड़वा यानी 22 मार्च को धार्मिक नगरी उज्जैन में होने वाले गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें उज्जैन वासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे.
ये भी पढ़े- MP के इस गांव में नहीं होती ओलावृष्टि, मान्यता- हनुमान मंदिर में उल्टा हल लगाने से होता है चमत्कार












Click it and Unblock the Notifications