बारिश में तेज रफ्तार ऑटो से लटककर युवती ने बनाया TikTok डांस वीडियो, अब खोज रही है पुलिस
उज्जैन। सोशल मीडिया एप टिकटॉक पर वीडियो बनाने के चक्कर युवा जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे है। इस मामले में युवक ही नहीं बल्कि युवती भी पीछे नहीं हैं। एक युवती का ऐसा ही टिकटॉक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बारिश के दौरान चलती ऑटो से बाहर निकलते हुए हॉट अंदाज में डांस कर रही है। टिकटॉक के इस वायरल वीडियो में पीछे उज्जैन जंक्शन दिखाई दे रहा है। ऐसे में वीडियो मध्य प्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन के पास के सामने की सड़क पर बनाया गया है।

टिकटॉक आईडी मन्नत 786 पर अपलोड
यह वीडियो टिकटॉक आईडी मन्नत 786 पर अपलोड किया गया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। वीडियो में करीब 20 साल की एक युवती 'हरियल जवानी मोरी सूखी सूखी जाए...' गाने पर डांस करती नजर आ रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान ऑटो तेज गति से चल रहा है और युवती ने अपना पूरा शरीर ऑटो से बाहर निकाल रखा है।

फिर पानी में लेटी नजर आई
एक हाथ से वह ऑटो को पकड़े हुए और दूसरे हाथ से डांस कर रही है। साथ ही इसी दौरान जोरदार बारिश भी हो रही है। वीडियो के अंत युवती ऑटो से उतर जाती है और एक घर के सामने बह रहे बारिश के पानी में लेटकर डांस करती नजर आती है।
करेंगे कार्रवाई
दिनेश भोजक आर पी थाना उज्जैन ने बताया कि युवती का वायरल वीडियो जानकारी में आया है। वह चलते हुए ऑटो से बाहर निकलकर डांस करते हुए नजर आ रही है। वीडियो की जांच करवाई जा रही है। साथ ही युवती की पहचान के भी प्रयास कर रहे हैं। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video

नहीं करें जान से खिलवाड़
इस वक्त देशभर में मानसून की बारिश हो रही है। टिकटॉक वीडियो बनाने के चक्कर में युवा बारिश के दौरान या इस तरह चलते वाहन में स्टंट करने से बाज नहीं आते हैं। देश में टिकटॉक वीडियो के चक्कर में कई युवा जान गंवा चुके हैं। ऐसे में वीडियो बनाने के लिए जान से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications