MP: फंदे पर लटकी मिली व्यापारी की पत्नी और बेटियां, 2 की मौत, एक गंभीर
उज्जैन, 1 अगस्त: मध्य प्रदेश के उज्जैन से दर्दनाक घटनाक्रम निकल कर सामने आया है, जहां एक व्यापारी की पत्नी और दो बेटियां फांसी के फंदे पर लटकती मिली। वहीं इस घटनाक्रम में व्यापारी की पत्नी और बड़ी बेटी की मौत हो गई, तो वहीं व्यापारी की ढाई साल की बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया, तो वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटनाक्रम के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम
घटनाक्रम की सूचना लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, यह घटनाक्रम देर रात का है। महिला का पति घर के सामने किराने की दुकान पर था। इसके बाद जब वह दुकान बंद कर घर लौटा, तो उसने पहली मंजिल पर पत्नी और दोनों बेटियों को फंदे पर लटका पाया, जिसके बाद व्यापारी ने पहले ढाई साल की बेटी का फंदा तोड़ा तो वहीं इसके बाद पत्नी और बड़ी बेटी को नीचे उतारा। व्यापारी ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने पत्नी और बड़ी बेटी को मृत घोषित कर दिया, तो वहीं ढाई साल की बच्ची का इलाज जारी है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
व्यापारी की पत्नी और बेटियों ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। वहीं अब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पड़ताल में यह मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद परिवार में शोक का माहौल व्याप्त है, तो वहीं इलाके में सनसनी फैल गई। उधर, परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications