Ujjain news: आंधी-तूफान से हाहाकार, ड्यूटी निभा रहे कर्मचारी समेत 3 ने गंवाई जान, सरकार ने किया मदद का ऐलान

उज्जैन में रविवार की देर शाम आंधी-तूफान से हाहाकार की स्थिति पैदा हो गई। कुछ लोग पेड़ और घर गिर जाने के चलते मौत का शिकार हुए हैं, तो वहीं एक कर्मचारी ड्यूटी करते वक्त करंट लगने से जान गंवा बैठा

Ujjain

Recommended Video

      अवंतिका में त्राहिमाम: काल बनकर आया महाकाल लोक में आंधी तूफान, गिरकर टूटी विशाल मूर्तियां

      धार्मिक नगरी उज्जैन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रविवार की देर शाम आंधी-तूफान से हाहाकार की स्थिति पैदा हो गई। दरअसल, रविवार की देर शाम शहर में आंधी और तूफान आने से कई इलाकों से नुकसान की खबरें सामने आई है। कुछ लोगों की मौत आंधी और तूफान के चलते हुई है जिसमें कुछ लोग पेड़ और घर गिर जाने के चलते मौत का शिकार हुए हैं, तो वहीं एक कर्मचारी ड्यूटी करते वक्त करंट लगने से जान गंवा बैठा। वहीं तेज रफ्तार से चली आंधी और तूफान के कारण महाकाल रूप में लगी मूर्तियां टूट गई। गनीमत रही कि महाकाल लोक देखने आए श्रद्धालुओं को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

      आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई

      प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में दोपहर को आए आंधी-तूफान के कारण उज्जैन जिले के 2 व्यक्तियों की आकस्मिक मृत्यु हो गई। इनमें नागदा तहसील के ग्राम नीनावट खेड़ा के युवक जगदीश गुर्जर की मकान की दीवार गिरने से दबकर मृत्यु हुई तथा उज्जैन नगर के बेगम बाग निवासी अयाज बैग 45 वर्ष की मृत्यु सराफा में पेड़ गिरने के कारण हो गई। दोनों ही व्यक्तियों के परिजनों को नियमानुसार प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा चार-चार लाख रु (प्रत्येक मृतक के परिजन को) की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी गई है।

      बिगड़ा मौसम का मिजाज

      मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां आंधी और तूफान चलने की सूची अलग-अलग हिस्सों से नुकसान की जानकारी सामने आ रही है। वहीं अचानक बिगड़े मौसम के मिजाज के चलते महाकाल लोक में लगी हुई मूर्तियां भी टूट गई। वहीं आगामी दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही है, जहां मौसम बिगड़ने के चलते हवा और आंधी चल सकती है तो वहीं कुछ हिस्सों में हल्की और तेज बारिश का सिलसिला भी देखने मिल सकता है।

      ये भी पढ़े- Weather: आधी रात को आंधी-तूफान से सहमा इंदौर, आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+