Weather: आधी रात को आंधी-तूफान से सहमा इंदौर, आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए?
इंदौर में देर रात मौसम बिगड़ गया, जहां मौसम बिगड़ने के चलते तेज गति से हवा-आंधी चली, इस दौरान मंजर कुछ इस तरह की शहरवासियों में भय का माहौल पैदा हो गया।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रविवार की देर रात मौसम बिगड़ गया, जहां मौसम बिगड़ने के चलते तेज गति से हवा-आंधी चली, इस दौरान मंजर कुछ इस तरह की शहरवासियों में भय का माहौल पैदा हो गया। वहीं भयंकर आंधी-तूफान चलने से बड़े पेड़ गिर गए तो वहीं आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का सिलसिला भी शुरू हो गया। बारिश शुरू होते ही शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली गुल हो गई जो देर रात तक बंद रही। शहर के कुछ हिस्सों से ओले गिरने की सूचनाएं भी मिलती रही। देर रात बिगड़े मौसम के मिजाज ने शहर वासियों को चिंता में डाल दिया। वहीं लगभग 1 से 2 घंटे तक इसी तरह का डरावना मौसम बना रहा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम के मिजाज के चलते महाकाल लोक में लगी हुई मूर्तियां भी टूट गई। वहीं आगामी दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही है, जहां मौसम बिगड़ने के चलते हवा और आंधी चल सकती है तो वहीं कुछ हिस्सों में हल्की और तेज बारिश का सिलसिला भी देखने मिल सकता है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां आंधी और तूफान चलने की सूची अलग-अलग हिस्सों से नुकसान की जानकारी सामने आ रही है। वहीं अचानक बिगड़े मौसम के मिजाज के चलते महाकाल लोक में लगी हुई मूर्तियां भी टूट गई।
उज्जैन में भी बिगड़ा मौसम
उज्जैन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रविवार की देर शाम आंधी-तूफान से हाहाकार की स्थिति पैदा हो गई। दरअसल, रविवार की देर शाम शहर में आंधी और तूफान आने से कई इलाकों से नुकसान की खबरें सामने आई है। कुछ लोगों की मौत आंधी और तूफान के चलते हुई है जिसमें कुछ लोग पेड़ और घर गिर जाने के चलते मौत का शिकार हुए हैं, तो वहीं एक कर्मचारी ड्यूटी करते वक्त करंट लगने से जान गंवा बैठा। वहीं तेज रफ्तार से चली आंधी और तूफान के कारण महाकाल रूप में लगी मूर्तियां टूट गई। गनीमत रही कि महाकाल लोक देखने आए श्रद्धालुओं को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
ये भी पढ़े- Ujjain Mahakal Lok: महाकाल मंदिर में भयंकर आंधी तूफान, गिरी सप्त ऋषि की मूर्तियां, श्रद्धालुओं की बची जान












Click it and Unblock the Notifications