Bharat Jodo Yatra : उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं स्वरा भास्कर, VIDEO

एक दिन केे ब्रेक के बाद भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन जिले की सीमा छोड़कर आगे बढ़ गई है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। वह काफी देर तक राहुल गांधी के साथ चलते हुए बातें करती रहीं। राहुल के साथ चल रही टीम यात्रा में शामिल आम लोगों को भी उन से मिलवाने के लिए ला रही थीं। विधायक जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी यात्रा में शामिल हुए। बता दें, मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज 9वां दिन है। गुरुवार की सुबह 6 बजे उज्जैन के आरडी मेडिकल कॉलेज से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद प्रेम चंद गुड्डू, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी शामिल हुईं।

Swara Bhaskar join Bharat Jodo Yatra rahul gandhi in Ujjain

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सुबह करीब 10 बजे नजरपुर गांव में विश्राम के लिए रुकी। दोपहर बाद घाटिया बस स्टैंड से फिर से शुरू होगी। बताया जा रहा है कि पैदल मार्च में भाग लेने वाले झालारा गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। यात्रा 12 दिनों के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश के राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मालवा-निमाड़ क्षेत्र में 380 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह यात्रा अब तक मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और इंदौर जिलों से होकर गुजरी है। यात्रा 4 दिसंबर को मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा का गुरुवार को 83वां दिन है। अब तक 36 जिलों से भारत जोड़ो यात्रा गुजर चुकी है। अब श्रीनगर तक पहुंचने के लिए यात्रा को 1209 किलोमीटर की दूरी तय करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+