अमर सिंह ने भी किया धारा 370 हटाने का समर्थन, बोले-कांग्रेस की भाषा पाकिस्तान जैसी
उज्जैन। जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35ए का राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने भी समर्थन किया और पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की। सोमवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने आए सपा नेता अमर सिंह पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का फैसला शानदार है। यह भारत के अतीत में की हुई एक गलती थी, जिसके कारण वर्तमान में दुनिया का स्वर्ग कश्मीर, नर्क बना हुआ था।

अमर सिंह ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भाषा पाकिस्तान जैसी है। मतलब 'मिले सुर मेरा तुम्हारा'। मुट्ठी भर राजनेताओं ने कश्मीर की उन्नति को वंचित रखा था। गांधी परिवार पर हमला करते हुए अमर सिंह ने कहा- कांग्रेस की केकड़ा संस्कृति में अगर अब कोई बचता है तो वह गांधी परिवार ही बचता है। धारा 370 लगाए जाने का फैसला आजाद भारत की ऐतिहासिक भूल था। मैंने राज्यसभा में धारा 370 हटाए जाने के पक्ष में वोटिंग की है।

महाकाल बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल मन्दिर में सावन के आखिरी सोमवार के दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालु देर रात 1 बजे ही मंदिर की लाइन में खड़े हुए नजर आए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल होने के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर पंहुचे थे। सुबह 2.30 बजे मंदिर में भस्म आरती शुरू हुई जिसमें दूध, दही, घी, शहद, फुल, इत्र आदि से भगवान को स्नान कराया गया।
ये है महाकाल से जुड़ी मान्यता
मान्यता है की सावन में सोमवार को शिव के दर्शन से जो मांगो वो फल मिलता है। बाबा महाकाल का फूलों से श्रृंगार करने के बाद बाबा की आरती शुरू हुई। ढोल-नगाड़ों और मंदिर की घंटियों के बीच झांज-मंजीरों के साथ बाबा महाकाल की आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। मान्यता है कि सावन के सोमवार का व्रत रखने वाले श्रद्धालु आज के दिन महाकाल मंदिर में पूजन-अभिषेक करते हैं तो भोले कृपा कर उनकी मुरादें पूरी करते हैं।
-
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications