Ujjain news: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का आगाज, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए

Ujjain में सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, युडीए अध्यक्ष श्याम बंसल, संभागायुक्त डॉ. संजय गोयल, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

बैठक में सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों की समीक्षा के दौरान विधायक जैन ने कहा कि, सदावल मार्ग का चौड़ीकरण भी प्रस्तावित कार्यों में शामिल किया जाये। संभागायुक्त ने निर्देश दिये कि प्रस्तावित मार्गों का निर्माण संबंधित विभाग के बजट से ही किया जाये।

Ujjain

संभागायुक्त ने निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों की कार्य योजना इस प्रकार बनाई जाये कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सिंहस्थ के तहत निर्माण कार्यों की लिए बनायी गई सभी ड्राईंग्स का डिजीटाईजेशन किया जाये। बैठक में सिंहस्थ के मद्देनजर प्रस्तावित पेयजल व्यवस्था और स्वच्छता से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त विद्युत प्रदाय, नये संग्राहलय, उत्कृष्टता केंद्र, स्वास्थ्य सेवाएं, पर्यटन स्थलों के विकास, पार्क, फव्वारे व सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की गई।

पुलिस एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान संभागायुक्त ने निर्देश दिये कि सिंहस्थ में मुख्य रूप से एक कमाण्ड और कंट्रोलरूम बनाया जाये जहाँ से संपूर्ण व्यवस्था का निरीक्षण किया जा सके साथ ही जहाँ से समय समय पर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये जाये। कंट्रोल रूम बनाये जाने के संबंध में पुलिस और स्मार्ट सिटी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। सिंहस्थ के एक वर्ष पूर्व पुलिस बल की नियमित रूप से ट्रेनिंग आयोजित की जाये।

बैठक में विधायक जैन ने कहा कि, दौलतगंज क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग की अत्यंत आवश्यकता है। इसके लिए विधिवित प्रस्ताव बनाये जाये। इसके अतिरिक्त पंचक्रोशी पड़ाव स्थलों पर किये जाने वाले विकास कार्यों की डीपीआर भी बनाई जाये।

ये भी पढ़े- Ujjain news: उज्जैन गौरव दिवस पर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी महाकाल नगरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+