Ujjain news: सिंहस्थ मेला क्षेत्र से हटेंगे अतिक्रमण, कुछ ऐसी है पूरी तैयारी
Ujjain में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने टीएल बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये कि 15 फरवरी तक अनिवार्य रूप से गिरदावरी पूर्ण कर ली जाये, ताकि समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये किसानों का अधिक से अधिक पंजीयन हो सके। बैठक में नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिये कि सिंहस्थ क्षेत्र के निर्माण कार्यों को हटाने के लिये सम्बन्धित को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाये।
जिले में बाल विवाह न हो, इसके लिये टीम गठित कर बाल विवाह रोकने की कार्यवाही की जाये। इस सम्बन्ध में गठित दल जहां पर समाजजनों के द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रमों तथा अन्य स्थानों पर होने वाले बाल विवाह को अनिवार्य रूप से रोके जाने की कार्रवाई की जाये। अधिकारी अपने विभागीय कार्यों का अच्छा आऊटपुट देने का प्रयास करें।

बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने तहसीलवार 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्रों के नाम जोड़ने की कार्यवाही की समीक्षा कर सम्बन्धितों को निर्देश दिये कि विद्यालयों एवं महाविद्यालय के 18 वर्ष की आयु के छात्रों का मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाये। बैठक में विक्रमोत्सव, विक्रम व्यापार उद्योग मेला, इंवेस्टर्स समिट की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि दुकानों का आवंटन के साथ-साथ आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। इंवेस्टर्स समिट में बाहर से आने वाले अतिथियों के लिये ठहरने आदि की व्यवस्था की जाये।
बैठक में कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिये कि शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थाई रूप से ठेले लगाने वालों पर कार्यवाही डोंडी पिटवाकर या अनाउंसमेंट करवाने के बाद ठेलों को हटाने की कार्रवाई की जाये और की गई कार्रवाई का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिये। दुकानदारों की सामग्री कार्यवाही के दौरान जप्त कर की जाये। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन समय-सीमा में होना चाहिये। इस कार्य के लिये जिन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया है, उन्हें हिदायत दी जाये कि वे अतिक्रमण की कार्रवाई विधिवत एवं व्यवस्थित तरीके से की जाना सुनिश्चित करें। बैठक में महाकाल मन्दिर एवं महाकाल मन्दिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर सम्बन्धित को निर्देश दिये कि समय-सीमा से अवगत कराया जाये।
ये भी पढ़े- Indore news: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना लगाने वालों पर कार्रवाई, इतने बनें चालान
-
Indore Lokayukta News: पेंशन के नाम पर घूस! लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, पति के जरिए रिश्वत लेते पकड़ी गई कर्मचारी -
MP News: मध्य प्रदेश में कैंसर बना आपात स्थिति! हर दिन 242 नए मरीज, 133 मौतें—स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल -
मध्य प्रदेश के गुना में चौंकाने वाला मामला, मुर्दाघर में पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, भागकर बचाई जान -
Bhopal News: दतिया नवग्रह मंदिर पर केसवानी का बड़ा बयान, बोले - नरोत्तम मिश्रा ने जोड़ा सांस्कृतिक महत्व -
MP News Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश, ओले और बिजली गिरने से मौत, 33 जिलों में अलर्ट -
MP News: मध्य प्रदेश में सोना-चांदी हुआ सस्ता, 9 हजार तक गिरा गोल्ड, चांदी में बड़ी गिरावट -
MP News: स्कूल शिक्षा विभाग के टेंडरों पर सियासी संग्राम, ‘विंध कोठी कनेक्शन’ की जांच की मांग -
ईरान की $200 प्रति बैरल तेल की चेतावनी, हमले जारी रहे तो क्या होगा? MP में Petrol-Diesel कितने का मिलेगा -
मोनालिसा केस’ में कैसे हुई सियासी एंट्री, भाजपा विधायकों ने उठाए ये बड़े सवाल, जांच की मांग तेज -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द












Click it and Unblock the Notifications