Ujjain: घने कोहरे के बीच नाव में सवार हुए कलेक्टर, घाटों का हाल जाना क्षिप्रा नदी में उतरकर

मध्यप्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 दृष्टिगत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह तड़के सुबह घने कोहरे में नाव पर सवार होकर 29 किमी लंबे मां शिप्रा के घाटों का हाल जानने निकले।

इस दौरान कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा के लिए घाटों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

Ujjain

एक तरफ देश में आस्था का सैलाब प्रयागराज कुंभ में उमड़ रहा है, प्रयागराज सिंहस्थ में देश विदेश के श्रद्धालुओं द्वारा आस्था की डुबकी मां गंगा में लगाई जाएगी। वही संत-महंत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार एवं उज्जैन जिला प्रशासन कमर कस के तैयारी कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देशानुसार मां शिप्रा के पावन तट पर त्रिवेणी घाट से लेकर केडी पैलेस तक 29.21 किमी लंबे घाटों का निर्माण किया जाना है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह तड़के सुबह 7 बजे घने कोहरे में त्रिवेणी घाट पहुंचे।

त्रिवेणी घाट पहुंच कर कलेक्टर सिंह व जिला पंचायत सीईओ सिंह ने नाव में सवारी कर पतित पावनी शिप्रा मैया के घाटों का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिंह त्रिवेणी घाट से नाव में सवार होकर गऊ घाट पहुंचे वहां से लालपुर ब्रिज रपट होते हुए भूखी माता घाट से राम घाट पहुंचे वहां मां शिप्रा का जलार्पण कर केडी पैलेस तक 29 किमी के घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण कर कलेक्टर सिंह ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री मयंक सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा के लिए घाटों के चौड़ीकरण, घाटों के पहुंच मार्गो को पक्का कर सुविधायुक्त बनाना, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए घाटों की सीढ़िया को मापदंड के अनुसार चौड़ी बनाने, घाटों की स्वच्छता व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने व घाटों पर फिसलन से श्रद्धालु घायल ना हो ऐसे मापदंडों के अनुसार डीपीआर जल्द तैयार करवाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- MP News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत होंगी शादियां, इस तारीख को होगा आयोजन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+