मैं भी दीप जलाऊंगा, आप भी दीप जलाएं...शिव ज्योति अर्पणम से पहले CM Shivraj का संदेश
धार्मिक नगरी उज्जैन में 21 लाख दीपों को प्रज्वलित किया जाएगा। वहीं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आमजन को संदेश दिया है.

Recommended Video

प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य और दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसे शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम नाम दिया गया है। इस कार्यक्रम के तहत धार्मिक नगरी उज्जैन में 21 लाख दीपों को प्रज्वलित किया जाएगा। वहीं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आमजन को संदेश देते हुए कहा कि, मैं भी परिवार के साथ आकर दीप जलाऊंगा, आप भी अपने परिवार के साथ दीप जलाएं। बाबा महाकाल की नगरी और मध्यप्रदेश के वैभव को बढ़ाएं।
महाशिवरात्रि पर होगा भव्य आयोजन
शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम 18 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होगा। इसमें शिप्रा तट के दोनों घाटों पर एवं नगर के विभिन्न देवालयों, चौराहों पर दीपोत्सव आयोजित होगा। 21 लाख दीप प्रज्वलन का लक्ष्य इस आयोजन के लिये रखा गया है। शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित किया जायेगा। वर्तमान में सर्वाधिक दीप प्रज्वलन का रिकार्ड अयोध्या दीपोत्सव-2022 में 15 लाख 76 हजार दीप प्रज्वलित कर बनाया गया है। इस बार दीप प्रज्वलन का लक्ष्य बड़ा है। इस बार के कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करने के लिये 20 हजार वॉलेंटियर्स की आवश्यकता होगी।
जीरो वेस्ट कार्यक्रम रहेगा
शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम जीरो वेस्ट कार्यक्रम रहेगा। इसमें खाली तेल की बोतलों को पुन: उपयोग करते हुए उद्यान में कुर्सियां, बेंचेस, गमले आदि बनाये जायेंगे। मोमबत्तियों को जलाने के लिये पेपर मैच बॉक्स का उपयोग किया जायेगा। जली हुई रूई की बत्तियों को पुन: उपयोग करते हुए रैन बसेरों के गद्दे-बिस्तर बनाने में इसका उपयोग होगा। दीपोत्सव की व्यापक तैयारियां जारी है। इस बार गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित किया जायेगा। इस बार दीपोत्सव के लिये घाटों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। कुल छह सेक्टर बनाये गये हैं व 20 हजार वॉलेंटियर्स को इसमें शामिल किया जा रहा है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य और दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसे शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम नाम दिया गया है।
ये भी पढ़े- Ujjain में Vikramotsav 2023 की तैयारी, इस बार होगा भव्य और दिव्य आयोजन












Click it and Unblock the Notifications