Ujjain में Vikramotsav 2023 की तैयारी, इस बार होगा भव्य और दिव्य आयोजन
उज्जैन में विक्रमोत्सव की तैयारी शुरू हो चुकी है, जहां हाल ही में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रशासनिक संकुल भवन में विक्रमोत्सव के आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली एवं दिशा-निर्देश दिये।

Recommended Video

धार्मिक नगरी उज्जैन में विक्रमोत्सव की तैयारी शुरू हो चुकी है, जहां हाल ही में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रशासनिक संकुल भवन में विक्रमोत्सव के आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली एवं दिशा-निर्देश दिये। मंत्री डॉ.यादव ने बताया कि विक्रमोत्सव का आयोजन महाशिवरात्रि से लेकर वर्ष प्रतिपदा तक किया जा रहा है। इस बार के विक्रमोत्सव में 26 विविध आयोजन किये जायेंगे। बैठक में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह, अपर कलेक्टर मृणाल मीना, स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक, एडीएम संतोष टैगोर, एसडीएम वीएस दांगी, कल्याणी पाण्डेय, विक्रमादित्य शोधपीठ के श्रीराम तिवारी, विवेक जोशी, रूप पमनानी, कपिल यार्दे, वीरेंद्र कावड़िया, तरूण उपाध्याय, कपिल कटारिया एवं अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।
31 विभागों की भागीदारी होगी
विक्रमोत्सव में दीपोत्सव, नाट्य, प्रदर्शनियां, प्रकाशन, विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का प्रवर्तन आदि कार्यक्रम शहर के विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर होंगे। इस बार के विक्रमोत्सव में लगभग 21 हजार 500 से अधिक कार्यकर्ता, प्रदर्शक, रचनाकार आदि शामिल होंगे। इस बार के दिव्य आयोजन में महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ सहित मप्र शासन के कोई 31 विभागों की भागीदारी भी होगी। प्रदेश के विविध विभागों की इतनी व्यापक भागीदारी पहली बार किसी आयोजन में देखने को मिलेगी। बैठक में मंत्री डॉ.यादव ने जिला पंचायत को कालिदास अकादमी में मेला आयोजित करने तथा प्रशासन के अधिकारियों को सम्पूर्ण आयोजन के दौरान समन्वय कर आने वाले वीआईपी के सत्कार एवं सुरक्षा आदि की व्यवस्था आदि करने के लिये कहा है। इसी दौरान 17 से 22 मार्च तक दशहरा मैदान पर पुस्तक मेला भी आयोजित होगा।
महाशिवरात्रि पर होगा भव्य आयोजन
शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम 18 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होगा। इसमें शिप्रा तट के दोनों घाटों पर एवं नगर के विभिन्न देवालयों, चौराहों पर दीपोत्सव आयोजित होगा। 21 लाख दीप प्रज्वलन का लक्ष्य इस आयोजन के लिये रखा गया है। शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित किया जायेगा। वर्तमान में सर्वाधिक दीप प्रज्वलन का रिकार्ड अयोध्या दीपोत्सव-2022 में 15 लाख 76 हजार दीप प्रज्वलित कर बनाया गया है।
ये भी पढ़े- Ujjain की ब्रांडिंग दुनिया में होगी, कुछ ऐसी है शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications