Ujjain news: सोमवार को बंद और रविवार को चालू रहेंगे स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की सवारी निकाली जानी है, जहां 10 जुलाई से शुरू होने वाली भगवान महाकालेश्वर की सवारी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है, तो वहीं उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की ओर से आदेश जारी किया गया है, जिसमें उज्जैन जिले के सभी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। वहीं यह स्कूल रविवार को खुले रहेंगे।

उज्जैन में सोमवार को निकलने वाली भगवान महाकालेश्वर की सवारी में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है। साथ ही सावन माह होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सोमवार को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की ओर से स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है, तो वहीं यह सभी स्कूल रविवार को यथावत लगते रहेंगे।

indore

सवारी को लेकर दिए निर्देश

Recommended Video

    महाकाल के दरबार में 19 घंटों तक चलेगा दर्शन का सिलसिला, देखिए खास रिपोर्ट

    कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने निर्देश दिये कि, नगर निगम सवारी मार्ग के जर्जर भवनों पर अपनी ओर से प्रत्येक सवारी निकलने के पूर्व 2-2 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये तथा यह सुनिश्चित करे कि इन भवनों तथा खुली दीवारों पर कोई भी श्रद्धालु न चढ़े। सवारी मार्ग की सभी नालियों को पैक कराया जाये। सवारी मार्ग में कोई भी व्यक्ति चॉकलेट, केले, शरबत आदि का वितरण न करे, यह सुनिश्चित किया जाये। भजन एवं झांझ मण्डलियों को स्थिर न रखते हुए निरन्तर चलायमान रखा जाये। बम्बई धर्मशाला से गणगौर दरवाजा के बीच भजन मण्डलियां व्यवस्थित रूप से खड़ी होना चाहिये।

    कुछ ऐसी रहेगी व्यवस्था

    रामघाट पर भजन मण्डली के सदस्य जबरदस्ती प्रवेश करते हैं, इन पर नियंत्रण किया जाये तथा भजन मण्डलियों को रामघाट से सवारी चलने के पूर्व प्रस्थान करवाया जाये। सवारी जब लौटकर महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचती है, तब मन्दिर में अनावश्यक लोग एकसाथ प्रवेश न करें। लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी स्थानों पर व्यवस्थित बेरिकेटिंग की जाये एवं पूरे क्षेत्र को सेक्टर में बांटकर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाये। कोट मोहल्ला, गणगौर दरवाजा, चारधाम मन्दिर, छत्रीचौक, कमरी मार्ग, केडी गेट की ओर स्वास्थ्य विभाग की एक-एक एम्बुलेंस तैनात करने के निर्देश दिये गये। इसी तरह महाकाल मन्दिर, महाकाल लोक, चारधाम मन्दिर पर स्वास्थ्य विभाग की एक-एक टीम तैनात करने के निर्देश दिये गये।

    ये भी पढ़े- MP news: मौसम बिगड़ने के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा, जम्मू से इंदौर के यात्रियों ने भेजा खास संदेश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+