MP news: मौसम बिगड़ने के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा, जम्मू से इंदौर के यात्रियों ने भेजा खास संदेश
इन दिनों अमरनाथ यात्रा जारी है, जहां इंदौर से भी बाबा बर्फानी सेना का जत्था अमरनाथ यात्रा पर गया हुआ है, लेकिन श्रीनगर के पास रामबन में हुए भूस्खलन के चलते यात्रा रोक दी गई है, तो वहीं यात्रा रुकने के बाद भी बाबा बर्फानी के भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
प्रतिवर्ष बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ जाने वाले बाबा बर्फानी सेना से जुड़े भक्त अबकी बार भी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ गए हुए हैं, जहां सुखलिया के इन भक्तों का जत्था रामबन के नजदीक हुए भूस्खलन के कारण ठहर गया है, यात्रा पर गए इंदौर के सभी 50 यात्री सुरक्षित हैं, तो वहीं इन भक्तों ने बेहद सुंदर संदेश भी जम्मू कश्मीर की धरा से इंदौर वासियों के लिए भेजा है।

ये सभी यात्री सुरक्षित
इंदौर से अमरनाथ यात्रा पर गए तन्मय नेगी, शिवा परमार, गौतम राठौर, शेखर दायर, रजत चौहान, राहुल पंवार समेत सभी यात्री बिल्कुल सुरक्षित हैं। इन यात्रियों ने बताया की, बाबा बर्फानी सेना से जुड़े सभी यात्री पिछले कई सालों के एक साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ पहुंचते हैं, जहां अबकी बार भी लगभग 50 यात्रियों का जत्था दर्शन के लिए पहुंचा है। दर्शन सभी के सकुशल हो गए हैं, जहां सभी ने भगवान बर्फानी के दर्शन किए हैं, लेकिन लौटते वक्त रामबन के पास हुए भूस्खलन के चलते हुए यात्रा फिलहाल ठहरी हुई है, बावजूद इसके सभी सुरक्षित हैं, और यात्रा का आनंद ले रहे हैं।
रामबन में हुआ भूस्खलन
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण रामबन के पास भूस्खलन हुआ है, लगातार दूसरे दिन अमरनाथ यात्रा स्थगित होने से तीर्थयात्रियों को जम्मू के शिविर में ही रोका गया है। अधिकारियों ने बताया कि, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण तीर्थयात्रियों के नए जत्थों को जम्मू से आगे की यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी गई। उधर, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी जम्मू कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना जाहिर की है। इधर, भूस्खलन के बाद मार्ग को व्यवस्थित करने का काम जारी है, जहां जल्द ही मार्ग व्यवस्थित होने के बाद यात्रा एक बार फिर से शुरू हो सकेगी।
ये भी पढ़े- Sawan 2023: Mahakal सवारी में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को रखना होगा इस बात का ध्यान, तैयार हुआ खास प्लान












Click it and Unblock the Notifications