Ujjain News: बच्चों ने सांसद से पूछा कैसे बने अच्छे राजनेता?, मिला चौंकाने वाला जवाब

उज्जैन में "स्कूल चलें अभियान" के अन्तर्गत तीसरे दिन भविष्य से भेंट कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, उ‌द्योगपति, अधिकारीगणों नें विभिन्न वि‌द्यालयों में पहुँच कर विद्यार्थियों से चर्चा की और विद्यालय को आवश्यक शिक्षण सामग्री भेंट भी दी।

इसी तारतम्य में उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने नगर के शासकीय नूतन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदिरानगर पहुँच कर वि‌द्यार्थियों से वार्तालाप किया।

Ujjain

सांसद अनिल फिरोजिया ने विद्यार्थियों को न केवल संबोधित किया, बल्कि उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए। छात्राओं ने अच्छे राजनेता, अच्छे अधिकारी बनने की युक्ति भी पूँछी। सांसद श्री फिरोजिया ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठोर परिश्रम भी करना चाहिए। जीवन में सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने अपने स्वयं के जीवन का उदाहरण देते हुए राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनने का संकल्प छात्राओं को दिलाया।

प्राचार्य डॉ. विवेक तिवारी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा विद्यालय के भौतिक संसाधनों की परिपूर्णता की ओर ध्यानाकर्षण किया। सांसद जी ने भी विद्यालय को सौगात दी, शीघ्र ही विद्यालय परिसर में विशाल डोम का निर्माण किया जाएगा। जलभराव से भी वि‌द्यालय परिसर मुक्त होगा। भविष्य से भेंट के अंतर्गत विद्यालय की चाहारदीवारी को ऊँचा करना, क्षतिग्रस्त भवन को ध्वस्त कर नवीन कक्षों का निर्माण आदि कार्य भी किए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक शर्मा ने विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन

उज्जैन में शा. ज्ञानोदय विद्यालय लालपुर उज्जैन में स्कूल चले हम 2024 अंतर्गत भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उज्जैन शहर के पुलिस कप्तान (एसपी) प्रदीप शर्मा रहे। कार्यक्रम के दौरान एसपी शर्मा ने अपने अनुभव बच्चो के बीच जमीन पर बैठकर साथ बांटे और उन्होने अपने जीवन के बचपन से लेकर नौकरी में आने तक के सफर को विस्तार से बच्चों को बताया। उन्होने कहा की 'यह जरूरी नहीं की आप पहले से कुछ सोचकर बने पर जो भी बनना हो उस पर अपना फोकस रखे और जीवन को समय प्रबंधन में बांधकर रखें । क्योकि समय पर किया गया कार्य ही सफलता दिलवाता है.

ये भी पढ़े- Indore News: कलेक्टर और निगम कमिश्नर बने टीचर, बच्चों को बढ़ाया अनोखा पाठ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+