Sawan 2023: श्रद्धालुओं के उज्जैन आगमन का आंकड़ा 1 करोड़ पार, कितनी देर में हो रहे महाकाल दर्शन, जानिए?
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रावण मास में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड आगमन हो रहा है। श्री महाकाल महालोक बनने के बाद श्रावण मास में 4 जुलाई से लेकर अब तक 1 करोड़ श्रद्धालु भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर चुके हैं।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति श्री कुमार पुरुषोत्तम बताया कि, श्रावण मास में श्रद्धालुओं की गणना करने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई हेड काउंट डिवाइस के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि विगत एक माह में ही उज्जैन शहर में 1 करोड से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन हो चुका है।

सुगमता से हो रहे दर्शन
उल्लेखनीय है कि, इस बार अधिक मास होने के कारण बाबा महाकाल की कुल 11 सवारियां निकलेगी। अंतिम सवारी 11 सितंबर को निकाली जाएगी। इस दौरान आने वाले 1 माह में और अधिक श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सामान्य दर्शनार्थियों के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है। लगभग 20 से 25 मिनट के बीच सामान्य दर्शनार्थियों को दर्शन हो रहे हैं। देखा जाए तो उज्जैन में श्रावण मास में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड आगमन हो रहा है। श्री महाकाल महालोक बनने के बाद श्रावण मास में 4 जुलाई से लेकर अब तक 1 करोड़ श्रद्धालु भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर चुके हैं।
Recommended Video
मंदिर के विकास कार्यों हेतु 1 लाख का दान
श्री महाकालेश्वर मंदिर में मुम्बई के श्री कन्नू भाई पुरुषोत्तम मर्चेंट द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य हेतु रुपये 01 लाख का चेक दिया गया, जिसे मंदिर प्रशासक के निज सहायक प्रशांत त्रिपाठी द्वारा प्राप्त कर दानदाता का सम्मान किया गया।मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थायें दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में दानदाता अपने आप्तजनों के जन्मदिवस, पुण्यतिथि, विवाह वर्षगॉठ आदि अवसरों पर एक समय के भोजन प्रसाद हेतु रू. 25 हजार की राशि देकर भोजन करवा सकते है, तथा एक पूरे दिन के भोजन प्रसादी हेतु 51 हजार की राशि मंदिर कोष में जमा कर भोजन प्रसादी की व्यवस्था करवा सकते है।
ये भी पढ़े- Sawan 2023: प्रजा का हाल जानने निकले महाकाल, होलकर स्वरूप में दिए दर्शन












Click it and Unblock the Notifications