Sawan 2023: प्रजा का हाल जानने निकले महाकाल, होलकर स्वरूप में दिए दर्शन

श्रावण के पंचम सोमवार पर भगवान श्री महाकालेश्वर श्री होल्कर स्वरुप में विराजित होकर अपने भक्तों के साथ नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे थे.

पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव और नन्दी रथ पर उमा-महेश, डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले।

Ujjain

सवारी का हुआ स्वागत-सत्कार

सवारी के निकलने के पूर्व सभामंडप में सर्व प्रथम भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का षोडशोपचार से पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात भगवान की आरती की गई। पूजन-अर्चन मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। सवारी के निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर के सभामंडप में कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति कुमार पुरुषोत्तम, पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत ने भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन -अर्चन किया और आरती में सम्मिलित हुए।

Recommended Video

      Sawan 2023: चौथे सोमवार पर बाबा महाकाल की भस्म आरती, कीजिए मनमोहक श्रृंगार के दर्शन

      गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

      पालकी जैसे ही श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य् द्वार पर पहुंची सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में सवार श्री चन्द्रमोलेश्वर को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। सवारी मार्ग में स्थान-स्थान पर खडे श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल के घोष के साथ उज्जैन नगरी के राजा भगवान श्री महाकालेश्वर पर पुष्पवर्षा की। भगवान महाकालेश्वर की सवारी में शामिल होने बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से धर्म नगरी उज्जैन पहुंचते हैं।

      श्रद्धालुओं ने महाकाल दर्शन किए

      सावन माह में बाबा महाकालेश्वर के दर्शन करने देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी भक्त धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं, इसी को देखते हुए प्रशासन ने अलग तरह की व्यवस्था ही की हुई है। दर्शनार्थियों को किसी तरह की कोई भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े, इसको लेकर भी मंदिर प्रबंधन अलर्ट नजर आ रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो भगवान शिव के भक्तों में सावन माह को लेकर अलग उत्साह नजर आ रहा है।

      ये भी पढ़े- Sawan 2023: पांचवे सोमवार पर महाकाल दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, सवारी में होंगे इस स्वरूप के दर्शन

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+