Sawan 2023: पहले सोमवार पर बाबा महाकाल की भस्म आरती, मनमोहक श्रृंगार के दिव्य दर्शन
Sawan 2023 के पहले सोमवार पर भगवान भोलेनाथ के भक्तों में हर्षोल्लास है, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन में भक्त भगवान महाकाल के मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन कर रहे हैं, रिमझिम फुहारों के बीच सावन माह के पहले सोमवार पर महाकाल मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने मिल रही है।
राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर का आकर्षक श्रृंगार सावन माह के पहले सोमवार पर किया गया है। सबसे पहले सुबह 4 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई, जिसके बाद भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार हुआ। सावन माह के पहले सोमवार पर भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त बाबा महाकाल के दर्शन पाने मंदिर पहुंचे।

भक्त कर रहे महाकाल दर्शन
सावन माह में बाबा महाकालेश्वर के दर्शन करने देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी भक्त धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं, इसी को देखते हुए प्रशासन ने अलग तरह की व्यवस्था ही की हुई है। दर्शनार्थियों को किसी तरह की कोई भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े, इसको लेकर भी मंदिर प्रबंधन अलर्ट नजर आ रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो भगवान शिव के भक्तों में सावन माह को लेकर अलग उत्साह नजर आ रहा है।
सावन सोमवार को लेकर विशेष तैयारी
सावन माह को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति ने बाबा महाकालेश्वर मंदिर में विशेष साज-सज्जा की हुई है, साथ ही मंदिर में वह सभी व्यवस्थाएं की गई है, जिसके चलते दर्शनार्थियों को बाबा महाकाल के सुगम दर्शन प्राप्त हो सके। सावन माह से पहले ही मंदिर परिसर में साफ-सफाई और रंग रोगन का कार्य भी संपन्न कर लिया गया था। साथ ही सोमवार को निकलने वाली बाबा महाकाल की पहली सवारी को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
प्रजा का हाल जानने निकलेंगे महाकाल
सावन और भादौ मास के प्रत्येक सोमवार को बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलते हैं, जहां वे अपनी प्रजा का हाल जानते हैं। चांदी की पालकी में सवार होकर जैसे ही बाबा महाकाल मंदिर परिसर से बाहर निकलते हैं, वैसे ही श्रद्धालुओं में अलग उत्साह देखने मिलता है। यही कारण है कि, बाबा महाकाल की सवारी के दर्शन करने श्रद्धालु दूर-दूर से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं।
ये भी पढ़े- Sawan 2023: Mahakal सवारी में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को रखना होगा इस बात का ध्यान, तैयार हुआ खास प्लान












Click it and Unblock the Notifications